Computer vs Laptop कोनसा बेस्ट है और कोनसा खरीदना चाहिए?

क्या आप भी सोच में पड़ गए है कि आपको Computer और Laptop (Computer vs Laptop) में क्या खरीदना चाहिए। क्या आप परेशान है कि आपके लिए Computer ठीक रहेगा या Laptop तो आज मैं इस पोस्ट में आपको बताऊंगा की आपके लिए Computer सही रहेगा या Laptop. 

Computer vs Laptop: Which is Best?

Computer और Laptop (Computer vs Laptop) दोनों की ही अपनी अलग-अलग विशेषताएँ है। और लोग इन्हे अपने काम के अनुसार खरीदते है। जैसे की अगर कोई वयक्ति Office या College जाने वाला है या ज्यादा Travel करता है। तो उसके लिए Laptop बेस्ट है और जो वयक्ति घर पर या एक ही जगह पर बैठकर काम करता है तो उसके लिए Computer बेस्ट है। 

अगर आप एक Gamer है तो आपके लिए Computer बेस्ट रहेगा। Computer और Laptop दोनों में कुछ चीज़े अलग है। आए जानते है उनके बारे में। 

Price (कोनसा महँगा है)

Price में LAPTOP ज्यादा महंगे होते है Computer के मुकाबले। अगर हम नार्मल LAPTOP लेना चाहते है। तो वो हमें कम से कम 25000 से 30000 हज़ार रूपए का आएगा। जबकि एक नार्मल Computer 20000 से 25000 हज़ार रूपए का आ जायेगा। एक नार्मल लैपटॉप में हमें ज्यादा अच्छी परफॉरमेंस नहीं मिलेगी। जितनी हमें नार्मल कंप्यूटर में मिल जाएगी।

Customization (अपने अनुकूल चीज़े सेट करना)

हम Computer को अपने हिसाब से Customize कर सकते है। उसमे हम जब चाहे जैसे RAM को इनक्रीस कर सकते है और Graphics Card को भी लगा सकते है। जबकि Laptop को हम अपने तरीके से Customize नहीं कर सकते। क्योकि एक तो इसके Parts बहुत महँगे आते है। और दूसरा ये की उसे हम खुद Customize नहीं कर सकते है। हमें उसे किसी एक्सपर्ट के पास लेकर जाना पड़ेगा।

Portable

Laptop को हम कही पर भी ले जा सकते है। ये साइज में बहुत छोटा होता है और आसानी से कही पर भी आ जाता है।हम इसे जहाँ चाहे वहाँ पर रखकर काम कर सकते है। हम उसे Table, Bed या Garden में भी इस्तेमाल कर सकते है। जबकि Computer में ऐसा नहीं है उसे जहाँ पर हमने एक बार सेट कर दिया। तो उसे वहाँ से ही काम करना पड़ेगा।

Keyboard/Mouse

Laptop में हमें Full Size keyboard देखने को बहुत कम मिलते है। और अगर हमें Full Size keyboard वाला Laptop लेना है। तो वो हमें थोड़ा महँगा मिलेगा। लेकिन Computer के लिए हम अलग से Full या Small Size keyboard अपनी मर्ज़ी से खरीद के चला सकते है।

Laptop में हमें Mouse की जगह Touchpad मिलता है। ये उन लोगो को बहुत प्रॉब्लम करता है। जो लोग ज्यादा Games खेलते है। फिर उन लोगो को एक्स्ट्रा पैसे लगाकर एक Mouse खरीदना पड़ता है। जबकि Computer में ऐसा नहीं है।

Also read: Parts of Computer in Hindi

Heating Problem

अगर हम Laptop पर लगातार कई देर तक काम करते है। तो वह गरम होने लगता है। और अगर हम उसपे कोई Heavy Software चलाते है। तब भी वह गरम हो जाता है। क्योकि Laptop में बहुत छोटे Cooling fans होते है।जो कि Heat को बहुत धीरे बाहर निकालते है। लेकिन Computer में हमें बड़े fans मिलते है। इसलिए हमें उसमे ये परेशानी नहीं होती है।

Upgrade (नई चीज़ो को लगाना)

Computer में हम आसानी से Processor को अपडेट कर सकते है। लेकिन Laptop में हम ऐसा नहीं कर सकते है। Laptop में हमें बहुत ही कम अपग्रेड के Option मिलते है। इसमें हम सिर्फ Storage,RAM और Graphics को ही अपग्रेड कर सकते है। और वो भी एक Limit तक।

Monitor/Screen (स्क्रीन)

Laptop में हमें जो स्क्रीन का साइज छोटा होता है। जिसे हम बड़ा नहीं कर सकते है। लेकिन Computer में हम बड़े आराम से जितना बड़ा चाहे उतना बड़ा स्क्रीन लगा सकते है। 

HardDrive (स्टोरेज स्पेस को बढ़ाना)

ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण पार्ट है। कई Laptops में हमें HardDrive को बढ़ाने का Slot नहीं मिलता है। जिसकी वजह से हमें Storage में परेशानी होती है लेकिन कई Laptops में हमें दो Slots मिल जाते है HardDisk के लिए। लेकिन Computer में हम Storage आसानी से बढ़ा सकते है। और Computer की HardDisk Laptop की HardDisk से सस्ती होती है।

Battery Problem

Laptop की लाइफ 4 से 5 साल तक की होती है। उसके बाद उसमे कुछ प्रॉब्लम आणि शुरू हो जाती है। जैसे की बैटरी की प्रॉब्लम। Laptop की बैटरी कुछ सालो बाद अच्छे से काम करना बंद कर देती है। हमें काम करने के लिए लैपटॉप को चार्जिंग को लगाकर काम करना पड़ता है।

जबकि Computer की लाइफ 8 से 10 साल होती है और बल्कि उससे भी ज्यादा क्योकि इनमे हमें ज्यादा कुछ खास परेशानी नहीं होती है। और इन्हे आसानी से ठीक भी किया जा सकता है।

आज आपने क्या सीखा?

इस पोस्ट में हमने जाना की Computer और Laptop के अंतर के बारे में (Computer vs Laptop). नई दोनों में क्या फायदे और नुकसान है। उम्मीद करता हूँ आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। आगे भी मैं आपके लिए ऐसी ही जानकारी लता रहूँगा।

Leave a Comment