Advantages and Disadvantages of Computer in Hindi

क्या आप जानते है कंप्यूटर के फ़ायदे और नुकसान (Advantages And Disadvantages Of Computer In Hindi) क्या है। अगर आपको नहीं पता है। तो आज मैं आपको बताऊंगा कंप्यूटर के फ़ायदे और नुकसान के बारे में। दोस्तों जब से Computer का अविष्कार हुआ है। तब से Computer ने मनुष्य के कामो को बहुत आसान बना दिया है।

आज दुनियाभर में Computer का इस्तेमाल किया जाता है। आज Computer दुनिया के लगभग हर घर में पाया जाता है। कंप्यूटर को School, Office, Hospital आदि। कई जगहों पे इस्तेमाल किया जाता है। कंप्यूटर के आने से दुनिया बदल गई है। कंप्यूटर के बहुत सारे फ़ायदे है और उसके साथ-साथ इसके कई नुकसान भी है। तो आए जानते है Advantages And Disadvantages Of Computer In Hindi

Advantages Of Computer (कंप्यूटर के फ़ायदे)

1. समय की बचत (Time Save)

Time save

कंप्यूटर हमारा बहुत सारा समय बचाता है। इसको हम एक उदाहरण(Example) से समझते है। पहले हमें ट्रैन(Train) की टिकेट बुक करवाने के लिए खुद रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। फिर हमें लाइन में खड़ा होना पड़ता था। और फिर हमें टिकट को खरीदना पड़ता था। इससे हमारा बहुत सारा समय बर्बाद होता था। 

लेकिन कंप्यूटर और Internet की मदद से हम ट्रैन की टिकट बुक आसानी से कर सकते है। हमें बस ट्रैन बुकिंग वेबसाइट को ओपन करना है और हमें टिकट बुक कर देनी है। ये काम हम घर या ऑफिस में बैठे-बैठे कर सकते है।जिससे हमारा काफी समय बचता है। 

2. सस्ता (Cheap Price)

कंप्यूटर आज से समय में ज्यादा महँगा नहीं है। हम एक अच्छा कंप्यूटर 25 हज़ार से 30 हज़ार में खरीद सकते है।और हम अपनी जरूरत से हिसाब से इसे बनवा भी सकते है।  

3. एक जगह से दूसरी जगह जोड़ना (Connect All Over The World) 

Connect all over the world

कंप्यूटर हमें एक जगह से दूसरी जगह जोड़ता है। इसके लिए हमें एक इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी। इसकी मदद से हम दुनिया में किसी भी मनुष्य से जुड़ सकते है। उनसे बात कर सकते है। और साथ ही अगर हमें कोई डॉक्यूमेंट शेयर करना है। तो वो भी कर सकते है।

4. मनोरंजन (Entertainment) 

कंप्यूटर एक मनोरंजन का भी साधन है। अक्सर हम ऑफिस या घर पर कंप्यूटर पर कई देर तक काम करके थक जाते है। तो हम मनोरंजन के लिए कंप्यूटर में Music सुन सकते है या Movie देख सकते है या फिर Game खेल सकते है। 

5. कंप्यूटर एक्सपर्ट की नौकरी (Computer Expert Job)

अगर आप कंप्यूटर को चलाने में माहिर है। तो आपको एक बहुत ही अच्छी नौकरी मिल सकती है। बहुत सी ऐसी कंपनी है। जिन्हे कई कंप्यूटर एक्सपर्ट्स की जरूरत पड़ती है। आप कंप्यूटर को सीख से अपने स्किल्स डेवेलोप कर सकते है। और एक अच्छी नौकरी पा सकते है।

Also read: 13+ Best Characteristics of Computer in Hindi

Disadvantages Of Computer (कंप्यूटर के नुक्सान)

1. समय की बर्बादी (Wastage Of Time)

कंप्यूटर से हमारा बहुत सारा समय बर्बाद भी होता है। क्योकि हम इसमें कई बार अपने काम की बजाए इसमें गेम्स (Games) खेलते रहते है। और पूरा दिन मूवीज भी देखते रहते है। इसलिए हमे इसे सिर्फ अपने काम के मुताबिक की इस्तेमाल करना चाहिए। 

2. आँखे कमजोर होना (Weakness In Eyes)

हम कई बार कंप्यूटर पर लगातार कई घंटो तक काम करते रहते है। जिससे की हमारी आँखों में से पानी आने लगता है। आँखे दुखने और जलने लगती है। इसलिए हमें कंप्यूटर पर कम समय बिताना चाहिए और अगर हम  इसपे लगातार काम कर रहे है। तो हमें बीच में 15 से 20 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए। और हमें आंखे पानी से दोनी चाहिए।  

3. डिप्रेशन की समस्या (Depression Problem)

कंप्यूटर पर कई लोग बहुत ज्यादा गेम्स खेलते हैं। जिससे की वो डिप्रेशन में भी जा सकते है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा एक या दो घंटे ही गेम खेलनी चाहिए। और हमें कम चैटिंग करनी चाहिए।  

4. सरदर्द और कमरदर्द (Headache And Backpain)

ज्यादा देर तक कंप्यूटर चलने से सरदर्द होने लगता है। क्योकि हम लगातार एक ही जगह पर बैठे हुए। कंप्यूटर पर काम करते रहते है। और हमारी कमर में भी दर्द हो जाता है। क्योकि हम कंप्यूटर पर काम करते समय हिलते नहीं है। और हमारी कमर अकड़ जाती है। इसलिए अगर आप कंप्यूटर पर काम करते है। तो बीच में ब्रेक अवश्य ले। 

5. हमारे डाटा का चोरी होना (Data Loss)

आजकल टेक्नोलॉजी इतनी बढ़ गई है। कि हमारा डाटा कंप्यूटर में सुरक्षित नहीं है। उसे चुराया जा सकता है। इसलिए हमेशा अपने कंप्यूटर में Anti-Virus को रखे। यह आपके डाटा को कुछ हद तक सुरक्षित रखता है।

Also read: Types of Storage Devices in Hindi

6. लोगो को काम ना मिलना (Unemployment) 

कंप्यूटर की वजह से बहुत से लोगो को काम नहीं मिलता है। क्योकि कंप्यूटर मनुष्य से अधिक तेजी और क्षमता से काम करता है। और ये बहुत सस्ता भी पड़ता है। इसलिए आजकल बड़ी-बड़ी कंपनियों में कम्प्यूटर्स और रोबोट्स सब चीजों को मैनेज कर लेते है। 

7. आलस आना (Laziness)

जब हम कंप्यूटर पर काम करते रहते है। तो हमें बहुत आलस आने लगता है। और हम आलसी हो जाते है। हम किसी और काम को करने में बहुत थकान सी महसूस करते है। यहाँ तक की एक ही जगह पर काम करने से हमारा वजन भी बढ़ जाता है। 

8. रिश्तो में दुरी बढ़ना (Releationship Gap Increases)

आज के इस आधुनिक युग में हम कंप्यूटर और मोबाइल फ़ोन से चिपके रहते है। और हम अपने रिश्तेदारों से कंप्यूटर या फ़ोन पर ही चैटिंग या वीडियो कालिंग के जरिए बात कर लेते है। पहले हम उनसे मिलने के लिए उनके घर पर चले जाते थे। एक साथ बैठकर हसते थे और बाते करते थे। लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज रिश्तो में दूरिया बढ़ रही है। 

आज अपने क्या सीखा?

आज हमने इस पोस्ट में Advantages And Disadvantages Of Computer In Hindi कंप्यूटर के फायदे और नुकसान के बारे में जाना है। अगर आप कंप्यूटर को इस्तेमाल करते है। तो आपको इसके फायदे और नुकसान पता होने चाहिए। हमें कंप्यूटर को अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि हमारे शरीर पर इसका कोई गलत प्रभाव ना पड़े। उम्मीद करता हूँ आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। और मैं आपके लिए ऐसी ही जानकारी लेकर आता रहूँगा। 

Leave a Comment