SSD vs HDD कोनसी बेस्ट है?

क्या आप जानना चाहते है की SSD vs HDD कोनसी बेस्ट है? दोस्तों आज के समय में हम अपना data बहुत से जगहों पर स्टोर करते है। जैसे की pendrive, harddrives, mobile phones में आदि। हमने technology में बहुत तरक्की कर ली है। और अभी और भी कर रहे है।

पहले ज़माने में कंप्यूटर में हम storage के लिए floopy disk का इस्तेमाल करते थे। उसके कुछ समय बाद हम dvds का इस्तेमाल करने लगे। फिर कुछ समय बाद हम Harddisk का इस्तेमाल करने लगे। और आज के दौर में हम SSD का इस्तेमाल करते है।

SSD VS HDD

SSD का पूरा मतलब होता है Solid State Drive और HDD का मतलब होता है Hard Disk Drive. आज के समय में Gaming बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गई है। बच्चों के साथ आज बड़े भी गेम्स को खेलना पसंद करते है। अगर हम गेम्स खेलते समय एक अच्छी परफॉरमेंस चाहते है। तो हमें SSD का इस्तेमाल करना चाहिए ना की HDD का। SSD को इस्तेमाल करने के कई कारण है। आए जानते है वो क्या है।

SSD(Solid State Drive)

SSD की READ AND WRITE स्पीड बहुत तेज होती है। इसके होने से गेम्स जल्दी लांच हो जाती है। उससे हमारा समय बचता है। और हमारा मज़ा भी किरकिरा नहीं होता है। ये पूरी तरह से सॉलिड होती है। इसमें कोई भी मूविंग पार्ट नहीं होता है। अगर ये जमीन पर घिर जाए। तब भी ये उस इम्पैक्ट को अब्सॉर्ब कर लेती है। ये बहुत कम पावर consume करती है।

अगर हमें इसमें से कोई बड़ी गेम ट्रांसफर करनी है या इसमें डालनी है। तो ये उसे पांच मिनट से कम टाइम में कर देती है। जबकि HDD में 30 मिनट या उससे भी ज्यादा समय लग जाता है। ये हमारे operating system को 10 से 12 सेकण्ड्स में boot कर देती है। इसकी ख़राब बात ये है की ये बहुत महंगी आती है।

अगर हम 500 GB की SSD मार्किट में खरीदने जायेंगे। तो वो हमें 5 हज़ार से 6 हज़ार रुपए में मिलेगी। जबकि 500 GB की HDD हमें 2 हज़ार से 3 हज़ार रुपए में मिल जाएगी। SSD की लाइफ बहुत long होती है। ये 15 या 20 साल से ज्यादा चल जाती है। ये साइज में भी छोटी होती है। और इसका वज़न भी कम होता है। इसके होने से GTA-V, Pubg, RDR 2, Forza Horizon 4 जैसी बड़ी गेम्स को launch होने में समय कम लगेगा।

HDD(Harddisk Drive)

इसे हम कई सालो से इस्तेमाल करते आ रहे है। और आज के समय में भी लोग इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते है। इसकी READ AND WRITE बहुत धीरे होती है। इसके अंदर गेम्स को लांच होने में समय लगता है। और गेम्स को ट्रांसफर करने में भी। ये बहुत सस्ती होती है। और मार्किट में आसानी से मिल भी जाती है।

ये बहुत ज्यादा power consume करती है। क्योकि इसके अंदर मूविंग पार्ट्स होते है। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम को बूट होने में काफी समय लगता है। हमें इसमें ज्यादा अच्छा गेमिंग एक्सपीरियंस नहीं मिलता। इसका लाइफटाइम ज्यादा नहीं होता है। ये 5 या 7 साल तक ही अच्छे से वर्क कर पाती है। ये आप पर निर्भर करता है की आप उसे किस तरह से इस्तेमाल में लेते है। इसके अंदर हमारा data corrupt भी हो सकता है।

अगर इसमें कोई खराबी आ जाये तो। क्योकि इसे ठीक करना थोड़ा कठिन होता है। इसकी खास बात ये है की ये बहुत cheap होती है। और इसमें हमें कम कीमत पर ज्यादा storage space मिल जाता है। इसमें गेम्स खेलते समय हमें कम fps मिलते है जबकि SSD में हमें थोड़े ज्यादा fps मिलते है। इसका साइज बड़ा होता है। और ये थोड़ी भारी होती है।

कोनसी खरीदनी चाहिए?

Gaming के लिए आपको SSD खरीदनी चाहिए। और अपने एक्स्ट्रा फाइल्स को रखने के लिए HDD भी साथ में रखनी चाहिए। आजकल लोग Desktop को ख़रीदे है या बिल्ड करवाते समय। वो उनमे एक SSD और एक HDD लगवा लेते है। ताकि वे अपने ऑपरेटिंग सिस्टम की फाइल्स और favourite गेम्स को SSD में रखते है। और बाकि की files, softwares, movies, games आदि। को HDD में रख सके। 

अगर आप एक Laptop खरीदते है। तो आपको उसमे एक SSD जरूर लगवानी चाहिए। आजकल जो लैपटॉप्स 50 हज़ार रुपए से ज्यादा कीमत पर आते है। उनमे हमे SSD देखने को मिल जाती है।

Leave a Comment