Things you know before buying a gaming laptop

अगर आप 2021 में Gaming Laptop खरीदना चाहते है। तो आपको इन बातो का पता होना जरूरी है (Things you know before buying a gaming laptop)। अगर आपको इन बातो के बारे में पता नहीं है। तो आप एक गलत laptop ले लेंगे। और बाद में पछतायेंगे। साल 2021 में सही Gaming Laptop लेने के लिए आपके laptop में ये specifications होना जरूरी है। जिससे की आपका गेम्स खेलते समय मज़ा किरकिरा ना हो। और गेम्स का पूरा आनंद उठा पाए। तो पहला चीज़ है:-

Processor

प्रोसेसर हमारे लिए बहुत माइने रखता है। चाहे वो PC के लिए हो या Laptop के लिए। इसके लिए हमारे पास दो कंपनी है। पहली है Intel और दूसरी है AMD दोनों ही कंपनियों के प्रोसेसर्स बढ़िया है। दोनों में हमें कई सारे वैरिएंट्स देखने को मिलते है। हममे से बहुत लोगो को पता होगा इनके बारे में। लेकिन कई लोग ऐसे भी है। जिनको इनके बारे में ज्यादा पता नहीं होता है। तो उसके लिए आप ये ध्यान में रखे की। 

अगर आप Intel का प्रोसेसर ले रहे है। तो आपको उसमे कम से कम i5 ki 8th Gen का प्रोसेसर होना चाहिए। ये वाला आपको सही कीमत में मिल जाएगा। लेकिन आप इससे भी ज्यादा अच्छा लेना चाहते है। तो आप i5 ki 9th Gen या उससे ऊपर के ले सकते है। अगर आपका बजट है तो। 

अगर आप AMD का प्रोसेसर लेना चाहते है। तो उसमे Ryzen 5-3550H तो होना ही चाहिए। ये आपको अच्छी प्राइस रेंज में मिल जायेगा। अगर आपका ज्यादा बजट है। तो आप Ryzen 7 या उससे ऊपर के वैरिएंट्स ले सकते है। 

Graphics Card

ग्राफ़िक्स कार्ड गेमिंग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके बिना हम गेमिंग को अच्छे से नहीं कर पाएंगे। हमारी 30 GB या 50 GB या उससे बड़ी गेम्स इसके बिना नहीं चलेगी। आज के समय में लैपटॉप में 4 GB का ग्राफ़िक्स कार्ड होना जरूरी है। इसके होने से गेम्स बहुत स्मूथ चलती है। हमें अच्छे FPS मिलते है। और हमारी गेम रुक के नहीं चलती है। 

RAM

आजकल के बहुत से लैपटॉप्स में हमें 8 GB RAM देखने को मिलती है। क्योकि इतनी RAM होना जरूरी है। आपको 4 GB वाला वेरिएंट नहीं लेना है। क्योकि 4 GB में हमारे बहुत से काम नहीं हो पाते है। इससे हमारी गेम्स भी ठीक से नहीं चलेंगी। तो आपको 8 GB कम से कम होनी ही चाहिए। और आप चाहे तो 16 GB वाला भी खरीद सकते है। और आपके लैपटॉप में RAM के लिए एक्स्ट्रा स्लॉट होना जरूरी है। ताकि आप भविष्य में उसे बढ़ा सके।

Display

गेमिंग लैपटॉप्स में डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट माइने रखता है। आमतौर पर हमें नार्मल गेमिंग लैपटॉप्स में 60 Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिलता है। लेकिन जो थोड़े महंगे वाले होते है। उनमे हमें 120 Hz या फिर 144 Hz का भी रिफ्रेश रेट मिलता है। वे ज्यादा अच्छे होते है। इसलिए आप चाहे तो 120 Hz बढ़िया रहेगा। लेकिन अगर आपका बजट ज्यादा है। तो आप 144 Hz वाला भी ले सकते है।

Storage

स्टोरेज के लिए हमें आजकल लैपटॉप्स में SSD बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। इसके होने से गेम्स को Load होने में कम समय लगता है। ये बहुत महंगी होती है। इसलिए लैपटॉप में कम से कम 512 GB की एक SSD होनी चाहिए। और ज्यादा स्पेस के लिए 1 TB की HDD भी होनी चाहिए। इससे हमे अच्छा स्पेस मिल जाएगा। इसलिए एक SSD का होना बहुत जरूरी है।

Battery

वैसे तो बैटरी लैपटॉप्स में बहुत ज्यादा माइने रखती है। लेकिन जो Gaming Laptops होते है। उनको पावर की  ज्यादा जरूरत होती है। क्योकि अगर आप कोई हैवी गेम खेल रहे हो। तो वो ज्यादा बैटरी consume करेगी। और इससे आपकी बैटरी पे असर पड़ेगा। इसलिए आप चाहे कितना अच्छा लैपटॉप खरीद लो। आपको उसे चार्जिंग में लगाकर खेलना होगा। लेकिन आजकल हमें कम से कम 45 या 50 watt की बैटरी आती है। जो की हमें 1.5 से 2 घंटे गेमिंग करवा देती है।

Cooling Fans 

कूलिंग fans हमारे लैपटॉप को ठंडा रखने में मदद करते है। इनके होने से हम गेमिंग आराम से कर पाते है। हमें वही लैपटॉप लेना चाहिए। जिसमे दो fans हो।

आज आपने क्या सीखा?

आज हमने इस पोस्ट में जाना की लैपटॉप खरीदने से पहले किन खास बातो का ध्यान रखना चाहिए। उम्मीद करता हूँ आपको यह जानकारी पढ़कर अच्छा लगा होगा। आगे भी मैं आपके लिए ऐसी ही जानकारी लाता रहूँगा।

Leave a Comment