How To Improve Laptop Performance In Hindi

क्या आपको भी Gaming Laptop में परफॉरमेंस अच्छी नहीं मिल रही है(How To Improve Laptop Performance In Hindi)। तो आपको इन methods को अप्लाई करना चाहिए। इनसे आपको अच्छे fps और परफॉरमेंस मिलेगी।

1. Drivers Update 

हमें हमेशा ड्राइवर्स को अपडेट करते रहना चाहिए। अक्सर हम लोग काफी पुराने ड्राइवर्स को इस्तेमाल करते रहते है। जिससे आजकल की लेटेस्ट गेम्स को चलाने में प्रॉब्लम होती है। हम कभी इनकी तरफ धयान ही नहीं देते है। जिससे की हमें अच्छे fps नहीं मिलते है। इसलिए हमें ड्राइवर्स को अपडेट करते रहना चाहिए। 

2. DirectX

DirectX के कई versions आ चुके है। इसका लेटेस्ट version 12 है। हममे से बहुत लोग इसका पुराना version इस्तेमाल करते है। इसलिए हमें इसका लेटेस्ट वर्शन इनस्टॉल कर लेना चाहिए। क्योकि ये हमारी ग्राफ़िक्स क्वालिटी को इम्प्रूव करने में मदद करता है।     

3. Background Applications

जब हम गेम्स खेल रहे होते है। तब हमें कई बार पता नहीं होता है। की बैकग्राउंड में कई apps या सॉफ्टवर्स ओपन होते है। और windows के updates भी डाउनलोड हो रहे होते है। जिससे की गेम्स खेलते समय हमें अच्छी  परफॉरमेंस नहीं मिलती है। इन ऍप्लिकेशन्स के ओपन होने से हमारा जो प्रोसेसर होता है। उसका पूरा कंसंट्रेशन गेम पे नहीं हो पता है। जिससे की हमारी गेम कई बार lag भी हो जाती है। 

अक्सर हम कई बार कुछ downloading में लगा कर भूल जाते है। जिससे हमारा प्रोसेसर स्लो जो जाता है। इसलिए हमेशा गेम्स खेलने से पहले अपने बैकग्राउंड अप्प्स को बंद करे। 

4. Thermal Paste

ये बहुत ही इम्पोर्टेन्ट फैक्टर होता है। लैपटॉप्स में प्रोसेसर और ग्राफ़िक्स कार्ड के ऊपर एक थर्मल पेस्ट लगा होता है। जो हीट को कण्ट्रोल और फ्लो करने में मदद करता है। लैपटॉप खरीदने के कुछ समय बाद ये पेस्ट सुख जाता है। जिससे परफॉरमेंस और fps पे बहुत ज्यादा फरक पड़ता है। 

बहुत लोगो को इस बात का पता नहीं होता है। इस पेस्ट को हम फिर से लगा सकते है। मार्किट में ये पेस्ट हमें आसानी से मिल जाता है। इसे चाहे तो हम खुद भी लगा सकते है। अगर हमें लैपटॉप को खोलना आता है तो। वरना हम इसे किसी लैपटॉप शॉप पर भी जाकर लगवा सकते है।

5. Clean Cooling Fans

हमें अपने लैपटॉप के fans को हर साल साफ़ करवा लेना चाहिए। क्योकि कुछ समय बाद इनमे धूल और मिटटी जमा हो जाती है। ऐसा होने से लैपटॉप बहुत जल्दी गरम हो जाता है। क्योकि एयर अच्छे से पास नहीं हो पाती है।  जिससे परफॉरमेंस पे फरक पड़ता है। ये प्रॉब्लम बहुत से लोगो को पता नहीं होती है।

6. Put Your Laptop On Flat Surface

ये बहुत ही कॉमन गलती है। जो हर कोई करता है। हम लोग लैपटॉप्स को थाई या bed पे रखकर चलाते है। जिससे की जॉन कूलिंग fans का air फ्लो सही से नहीं हो पाता है। और हमारा लैपटॉप बहुत ज्यादा गरम हो जाता है। ऐसे होने से लैपटॉप अपने आप ओवरहीटिंग से बंद हो जाता है। जिससे की कोई गेम खेलते समय हमारा मज़ा किरकिरा हो जाता है। इसलिए हमेशा अपने लैपटॉप को टेबल या किसी फ्लैट सरफेस पे रख कर इस्तेमाल करे। 

7. Increase RAM (Optional)

कई लैपटॉप्स में सिर्फ 4 RAM होती है। जो की बहुत ही कम है। इसलिए आप चाहे तो इसे थोड़ा बढ़ा भी सकते है। ज्यादा RAM होने से गेम्स स्मूथ और अच्छे fps देती है। लेकिन उसके लिए आपको ये खरीदनी पड़ेगी।

8. Internet Problems

कई बार हम PUBG जैसी ऑनलाइन गेम खेल रहे होते है। और हमें अच्छी परफॉरमेंस और स्मूथनेस नहीं मिलती है। और हम सोचते है। की इसका कारण लैपटॉप है। जबकि कई बार हमारा इंटरनेट ठीक से काम नहीं कर रहा होता है। इसलिए ऑनलाइन गेम्स खेलते समय इंटरनेट कनेक्शन फ़ास्ट होना चाहिए। और हमें चेक भी करते रहना चाहिए की इंटरनेट की स्पीड फ़ास्ट है या नहीं।

Leave a Comment