दोस्ती वह रिश्ता है जिसे खून के रिश्तों की ज़रूरत नहीं होती, यह दिलों का रिश्ता है। जब दो लोग बिना किसी स्वार्थ के एक-दूसरे के दुख-सुख में साथ खड़े रहते हैं, तो वही असली दोस्ती कहलाती है। अगर आप अपनी भावनाएँ शायरी में ढूँढ रहे हैं तो यहाँ पढ़ें Best Shayari for Best Friend in Hindi।
Shayari for Best Friend in Hindi

1. सच्चे दोस्त कभी गिरने नहीं देते,
न किसी कि नजरों में,
न किसी के कदमों में !

2. फूलों-सा ताज़ा रहता है समां मेरा,
जब मिल जाता है ए-दोस्त साथ तेरा !
3. दोस्ती का जश्न मनाने का दिन हो तो सर,
जिस दिन आप किसी दोस्त से मिलते हैं,
वह दिन असली त्योहार बन जाता है !
4. बरसों बाद कॉलेज के कैंटीन में गया,
चाय वाले ने पूछा कि चाय के साथ क्या लोगे,
मैंने कहा पुराने दोस्त मिलेंगे !
5. दोस्ती से कीमती कोइ जागीर नहीं होती,
दोस्ती से खुबसूरत कोई तस्वीर नहीं होती,
दोस्ती यूँ तो कच्चा धागा है मगर,
इस धागे से मजबूत कोई जंजीर नहीं होती
6. एक जैसे दोस्त सारे नही होते,
कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते,
आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ,
कौन कहता है ‘तारे ज़मीं पर’ नहीं होते.
7. दिन हुवा तो रात भी होगी ,
मत हु उदास कभी बात भी होगी
इतने पियार से दोस्ती की है
ज़िन्दगी रही तो मुलाक़ात भी होगी

8. तेरी दोस्ती ने बहुत कुछ सीखा दिया
मेरी खामोश दुनिया को जैसे हँसा दिया
कर्ज़दार हूँ मैं खुदा का,
जिस ने मुझे आप जैसे दोस्त से मिला दिया.
9. दोस्ती नज़ारों से हो तो उसे कुदरत कहते हैं,
चाँद-सितारों से हो तो जन्नत कहते हैं,
हसीनों से हो तो मोहब्बत कहते हैं,
और आपसे हो तो उसे किस्मत कहते हैं।
10. दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,
दोस्ती नाम है सदा मुस्कुराने का,
ये कोई पल भर की जान-पहचान नहीं,
दोस्ती नाम है सदा साथ निभाने का।
11. कभी मांग कर तो देख हमसे ए दोस्त,
होंठो पर हसीं और हथेली, पर जान होगी !
12. लोग रूप देखते है ,हम दिल देखते है ,
लोग सपने देखते है हम हक़ीकत देखते है,
लोग दुनिया मे दोस्त देखते है,
हम दोस्तो मे दुनिया देखते है।
13. जिंदगी ज़ख्मों से भरी है,
वक़्त को मरहम बनाना सीख लो,
हारना तो है एक दिन मौत से,
फिलहाल…
दोस्तों के साथ जिंदगी जीना सीख लो।
14. आपकी हमारी दोस्ती सुरों का साज है,
आप जैसे दोस्त पर हमें नाज़ है,
अब चाहे कुछ भी हो जाये जिंदगी में,
दोस्ती वैसे ही रहेगी जैसे आज है।
15. हर मोड़ पर मुकाम नहीं होता,
दिल के रिश्तो का कोई नाम नहीं होता,
चिराग की रौशनी से ढूँढा है आपको,
आप जैसा दोस्त मिलना आसान नहीं होता
Heart Touching Shayari for Best Friend

16. ज़िंदगी के सागर का एक ही किनारा है,
ये किनारा सब किनारों से प्यारा है,
तू मुझसे कभी मत रूठना ऐ मेरे दोस्त,
मुझे इस दुनिया में बस तेरा ही सहारा है।
17. जब दोस्त नहीं हो तो कुत्ते भी सताते हैं,
और एक ही कमीना दोस्त साथ हो तो शेर भी घबराते हैं !
18. आपकी दोस्ती ने हमें जीना सिखा दिया,
रोते हुए दिल को हँसना सिखा दिया,
कर्जदार रहेंगे हम उस खुदा के,
जिसने आप जैसे दोस्त से मिला दिया !
19. यारी दिमाग से नहीं दिल से निभाओ,
भले ही आपका नाम शौहरत कितनी बड़ी हो,
मगर हर कदम अपने दोस्तों से मिलाके चलो
20. तू दूर है मुझसे और पास भी है,
तेरी कमी का एहसास भी है,
दोस्त तो हमारे लाखों हैं इस जहां में,
पर तू प्यारा भी है और खास भी है
21. याद ऐसी करना जिसकी हद न हो,
विश्वास इतनी करना कभी शक न हो,
इंतजार इतना करो की कोई वक़्त न हो,
दोस्ती ऐसी करना जिसमे नफरत न हो !

22. उदास हो जाओ तो मेरी हँसी माँग लेना,
अगर ग़म हों तो मेरी ख़ुशी माँग लेना,
रब आपको लम्बी उम्र दे जीने के लिए,
एक पल भी कम पड़े तो मेरी जिंदगी माँग लेना।
23. शुक्रिया ऐ दोस्त मेरी ज़िन्दगी में आने के लिए,
हर लम्हे को इतना खूबसूरत बनाने के लिए,
तू है तो हर ख़ुशी पर मेरा नाम लिख गया है,
शुक्रिया मुझे इतना खुशनसीब बनाने के लिए।
24. दोस्ती चेहरे की मीठी मुस्कान होती है,
दोस्ती सुख दुःख की पहचान होती है,
रूठ भी जाये हम तो दिल से मत लगाना,
क्योंकि दोस्ती थोड़ी सी नादान होती है।
25. कहीं अँधेरा तो कहीं शाम होगी,
मेरी हर ख़ुशी आपके नाम होगी,
कुछ माँग कर तो देखो…दोस्त…
होंठों पर हँसी और हथेली पर मेरी जान होगी।
सच्ची दोस्ती शायरी 2 Line

26. दोस्त ही तो होते हैं असली दौलत,
यूँ तो पूरी ज़िन्दगी पड़ी है पैसे कमाने को !!
27. ऐ दोस्त अब क्या लिखूं तेरी तारीफ में,
बड़ा खास है तू मेरी जिंदगी में।
28. गुनगुनाना तो तकदीर में लिखा कर लाए थे,
खिलखिलाना दोस्तों से तोहफ़े में मिल गया।
29. हम वक्त गुजारने के लिए दोस्तों को नही रखते…!!!
दोस्तों के साथ रहने के लिए वक्त रखते है
30. मिली तो जिंदगी हमे बेरंग ही थी,
रंग तो यारों की महफिलों ने भरे हैं..!
31. लकीरें तो हमारी भी बहुत ख़ास है…!
तभी तो तुम जैसा दोस्त हमारे पास है…!!
32. सारी शिकायतों का हिसाब जोड़ कर रखा था मैंने;
दोस्त ने गले लगाकर सारा गणित ही बिगाड़ दिया!!
33. दिन बीत जाते हैं सुहानी यादें बनकर,
बातें रह जाती हैं किस्से और कहानी बनकर,
पर दोस्त तो हमेशा दिल के करीब रहेंगे,
कभी मुस्कान तो कभी आँखों में पानी बनकर।
34. कोशिश करो कोई आपसे ना रूठे,
जिंदगी में अपनों का साथ ना छूटे,
दोस्ती कोई भी हो उसे ऐसा निभाओ,
कि उस दोस्ती की डोर जिंदगी भर ना टूटे।
बेस्ट फ्रेंड के लिए दो लाइन

35. उम्मीद ऐसी हो जो जीने को मजबूर करे,
राह ऐसी हो जो चलने को मजबूर करे,
महक कम न हो कभी अपनी दोस्ती की,
दोस्ती ऐसी हो जो मिलने को मजबूर करे।
36. दोस्त ज़िन्दगी का चाँद होता है,
दिल ज़मीन का आसमान होता है,
बदनसीब वो होते हैं जिनका कोई दोस्त नहीं,
क्योंकि दोस्त तो धड़कते दिल की जान होता है।
37. हर खुशी से खूबसूरत तेरी शाम कर दूँ,
अपना प्यार और दोस्ती तेरे नाम कर दूँ,
मिल जाये अगर दोबारा ये ज़िन्दगी ऐ दोस्त,
हर बार ये ज़िन्दगी तुझ पे कुर्बान कर दूँ।
38. गुनाह कर के सज़ा से डरते हैं,
ज़हर पी के दवा से डरतें हैं ,
दुश्मनो के सितम का खौफ नहीं हमें,
हम दोस्तों के खफा होने से डरते है।

39. खूबसूरत सा एक पल किस्सा बन जाता है,
जाने कब कौन जिंदगी का हिस्सा बन जाता है,
कुछ लोग ऐसे भी मिलते हैं जिंदगी में,
जिनसे कभी न टूटने वाला रिश्ता बन जाता है।
40. दोस्ती वो एहसास है जो मिलता नहीं,
दोस्ती वो पर्वत है जो झुकता नहीं,
इसकी कीमत क्या है पूछो हमसे,
ये वो अनमोल मोती है जो बिकता नहीं।
41. मजिलों से अपनी डर ना जाना,
रास्ते की परेशानियों से टूट ना जाना
जब भी जरुरत हो जिंदगी में किसी अपने की,
एक दोस्त भी है तेरा ये भूल न जाना !
42. आसमान से तोड़ कर सितारा दिया है,
आलम-ए-तन्हाई में एक शरारा दिया है,
मेरी किस्मत भी नाज़ करती है मुझपे,
खुदा ने दोस्त ही इतना प्यारा दिया है.
43. भूलना चाहो तो भी याद हमारी आएगी,
दिल की गहराई मे हमारी तस्वीर बस जाएगी,
ढूढ़ने चले हो हमसे बेहतर दोस्त,
तलाश हमसे शुरू होकर हम पे ही ख़त्म हो जाएगी.
44. लाखों की हँसी तुम्हारे नाम कर देंगे,
हर खुशी तुम पर कुर्बान कर देंगे,
जिस दिन हो कमी मेरी दोस्ती में बता देना,
उस दिन ज़िन्दगी को आखिरी सलाम कह देंगे.
45. तन्हाई सी थी दुनिया की भीड़ में,
सोचा कोई अपना नहीं तकदीर में,
एक दिन जब दोस्ती की आपसे तो यूँ लगा,
कुछ ख़ास था मेरे हाथ की लकीर में.
46. कोई दोस्त कभी पुराना नहीं होता,
कुछ दिन बात न करने से बेगाना नहीं होता,
दोस्ती में दुरी तो आती रहती हैं,
पर दुरी का मतलब भुलाना नहीं होता.
47. बरसात आये तो ज़मीन गीली न हो,
धूप आये तो सरसों पीली न हो,
ए दोस्त तूने यह कैसे सोच लिया कि,
तेरी याद आये और पलकें गीली न हों.
Dosti Shayari in Hindi

48. दर्द था दिल में पर जताया कभी नहीं,
आँसू थे आँखो में पर दिखाया कभी नहीं,
यही फ़र्क है दोस्ती और प्यार में,
इश्क़ ने हँसाया कभी नहीं…
और दोस्तों ने रुलाया कभी नहीं।
49. जिंदगी की राहों में बहुत से यार मिलेंगे,
हम क्या हम से भी अच्छे हजार मिलेंगे,
इन अच्छों की भीड़ में हमें न भूल जाना,
हम कहाँ आपको बार बार मिलेंगे।
50. दोस्तों से दूर होना मजबूरी होती है,
हकीकत की दुनिया भी जरुरी होती है,
ऐ दोस्त अगर तू साथ न हो तो,
मेरी तो हर ख़ुशी अधूरी होती है।
51. तू दूर है मुझसे और पास भी है,
तेरी कमी का एहसास भी है,
दोस्त तो हमारे लाखो है इस जहाँ में,
पर तू प्यारा भी है और खास भी है।
52. सोचा था न करेंगे किसी से दोस्ती,
न करेंगे किसी से वादा,
पर क्या करे दोस्त मिला इतना प्यारा की
करना पड़ा दोस्ती का वादा,
53. कुछ वक़्त का इंतज़ार मिला मुझको,
पर खुदा से बढकर यार मिला मुझको,
न रही तमन्ना किसी जन्नत की मुझे,
तेरी दोस्ती से वो प्यार मिला मुझको.
54. सुरज कॆ सामने रात नही होती,
सितारो सॆ दिल की बात नही होती,
जिन दोस्तो को हम दिल सॆ चाहतॆ है,
न जानॆ क्यो उनसॆ मुलाकात नही होती.
55. दोस्ती का शुक्रिया कुछ इस तरह अदा करूँ,
आप भूल भी जाओ तो मैं हर पल याद करूँ,
खुदा ने बस इतना सिखाया हैं मुझे,
कि खुद से पहले आपके लिए दुआ करूँ.
56. हम दोस्त बनाकर किसी को रुलाते नही,
दिल में बसाकर किसी को भुलाते नही,
हम तो दोस्त के लिए जान भी दे सकते हैं,
पर लोग सोचते हैं की हम दोस्ती निभाते नहीं.
57. उम्मीद की हस्ती को कोई डुबा नहीं सकता,
रौशनी का दीया कोई बुझा नहीं सकता,
हमारी दोस्ती है ताजमहल की तरह,
जिसे कोई दोबारा बना नहीं सकता।
58. वादा करते हैं आपसे हमेशा दोस्ती निभाएंगे,
कोशिश यही रहेगी आपको नहीं सतायेंगे,
जरुरत कभी पड़े तो दिल से पुकार लेना,
किसी और के दिल में होंगे तो भी चले आएंगे।
59. मांगी थी दुआ हमने रब से,
मुझे दोस्त दो जो अलग हो सबसे,
उसने मिला दिया हमें आपसे,
और कहा संभालो इसे ये अनमोल है सबसे।
60. गम को बेचकर खुशी खरीद लेंगे,
ख्वाबो को बेचकर जिन्दगी खरीद लेंगे ,
होगा इम्तहान तो देखेगी दुनिया,
खुद को बेचकर आपकी दोस्ती खरीद लेंगे।
61. गीत की जरुरत महफ़िल में होती है,
प्यार की जरुरत हर दिल में होती है,
बिना दोस्त के अधूरी है जिंदगी,
क्योंकि दोस्त की जरुरत हर पल में होती है।
62. हर पल की दोस्ती का इरादा है आपसे,
अपनापन ही कुछ ज्यादा है आपसे,
साथ रहेंगे आपके उम्र भर के लिए,
हमेशा दोस्ती निभाएंगे वादा है आपसे।
63. ज़िन्दगी नहीं हमे दोस्तों से प्यारी,
दोस्तों के लिए हाजिर है जान हमारी,
आँखों में हमारी आँसू है तो क्या,
खुदा से भी प्यारी है मुस्कान तुम्हारी।
64. लाखों की हँसी तुम्हारे नाम कर देंगे,
हर खुशी तुम पर कुर्बान कर देंगे,
जिस दिन हो कमी मेरी दोस्ती में बता देना,
उस दिन ज़िन्दगी को आखिरी सलाम कह देंगे।
Conclusion
उम्मीद करता हूँ दोस्तों आपको Best Shayari for Best Friend in Hindi पर ये शायरी ब्लॉग पसंद आया होगा। अगर आपको यह अच्छा लगा हो तो इसे अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ शेयर जरूर कीजियेगा।
Also read: 2 Line Shayari on Life in Hindi
Also read: Mirza Ghalib Shayari in Hindi 2 Lines