20 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | 20 Majedar Paheliyan with Answer

20 Majedar Paheliyan with Answer: हेलो दोस्तों आज मैं आपके लिए 20 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित लेकर आया हूँ। जिन्हें पढ़कर आपको बहुत मजा आएगा और आप इन्हें अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते है। तो आए जानते है इन मजेदार पहेलियाँ के बारे में। 

20 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | Majedar Paheliyan

1. एक टोकरी में 5 सेब हैं। 5 सेबों को 5 बच्चों में ऐसे बांटो के सबके पास 1-1 सेब हो और टोकरी में भी 1 सेब हो ??

उत्तर – 4 बच्चों को 1-1 सेब दो और पांचवे बच्चे को सेब टोकरी में रख कर दो।

20 majedar paheliyan

2. वह कौन सी चीज़ है जो एक जगह से दूसरी जगह जाती तो है, पर अपनी जगह से हिलती नहीं? बताओ ??

उत्तर – सड़क या रास्ता

10 majedar paheliyan

3. तीतर के दो आगे तीतर, तीतर के दो पीछे तीतर, बोलो कितने तीतर ??

उत्तर – तीन

5 majedar paheliyan

4. तीन मुहं की तितली, नहा तेल से निकली ??

उत्तर – समोसा

Hindi majedar paheliyan

5. जितना ज्यादा मैं बढूँगा उतना कम आप देख पाओगे। मैं क्या हूँ ??

उत्तर – अँधेरा

Maths paheli

6. हरे रंग के दरवार में इक बैठा है राजा, काँटों में पला है मगर निराली उसकी आभा ??

उत्तर – गुलाब

7. पंख नहीं उड़ती हूँ मैं, हाथ नहीं लड़ती हूँ मैं ??

उत्तर – पतंग

8. लोहे की है दो तलवारें, खूब लड़ें पर साथ रहें ??

उत्तर – कैँची

9. एक ऐसा शब्द बतायें जिससे फूल फल और मिठाई बन जाये।

उत्तर – गुलाबजामुन 

10. सदा ही मैं चलती रहती, फिर भी कभी नहीं मैं थकती। जिसने मुझसे किया मुकाबला, उसका ही कर दिया तबादला। बताओ तो मैं हूँ कौन ??

उत्तर – घड़ी

11. दो भाई है एक रंग के, गहरा उनका नाता। एक खो गया मेले में, तो दूजा भी काम न आता ??

उत्तर – जूता

Maths paheliyan with answer

12. एक लड़का और एक लड़की मोटर साइकिल पर जा रहे थे। एक पुलिस वाले ने उन्हें रोका और उनका रिश्ता पूछा। लड़का बोला, “इसका ससुर मेरे ससुर का बाप है।” बताओ लड़का और लड़की आपस में क्या लगते हैं ??

उत्तर – सास और दामाद

20 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित

13. प्रथम कटे हाथी बन जाऊं, मध्य कटे तो काम कहाऊं, अंत कटे तो काग कहाऊं, पढ़े-लिखे के काम में आऊं ??

उत्तर – कागज़

हंसाने वाली पहेलियां

14. रौशनी मुझे बनाती है पर अँधेरा मुझे मारता है। मैं क्या हूँ ??

उत्तर – परछाई

हिंदी पहेलियाँ

15. ऊपर से वह हरा है, अन्दर से है लाल। उतना मीठा रस भरा, जितनी मोती खाल ??

उत्तर – तरबूज

16. वह कौन सी चीज़ है जो हमेशा दौड़ती है, कभी चलती नहीं ??

उत्तर – इंजन

17. राजा महाराजाओं के ये कभी बहुत ही आया काम, संदेशा इसने पहुंचाया सुबह चाहे यां थी शाम, बतलाओ अब इसका नाम ??

उत्तर – कबूतर

18. चढ़े नाक पर पकडे कान, बोलो प्यारों कौन शैतान ??

उत्तर – चश्मा

19. अरुण, टीना के पिता हैं। तो अरुण टीना के पिता का क्या है ??

उत्तर – नाम

20. चल पड़ती तो चल जाती, बिना सहारे ठहर न पाती ??

उत्तर – कुर्सी

अगर आप ऐसी ही और भी मजेदार पहेलियाँ जानना चाहते है तो इन लिंक पर जाकर पढ़ सकते है:-

150+ मजेदार पहेलियाँ with answer

100+ मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित

Leave a Comment