शेर और चूहे की कहानी | Sher aur Chuha ki Kahani in Hindi

Sher aur Chuha ki Kahani in Hindi: आज हम शेर और चूहे की कहानी के बारे में जानेंगे। बचपन में आपने इस प्रकार की मजेदार कहानियाँ कई बार सुनी भी होगी। तो आए जानते है Lion and Rat Story in Hindi with Moral के बारे में।

शेर और चूहे की कहानी | Sher aur Chuha ki Kahani

गर्मी के दिन थे। दोपहरी में एक शेर पेड़ की छाया में सो रहा था। उसी पेड़ के पास बिल में एक चूहा रहता था। वह खेलने के लिए अपने बिल से बाहर निकला और सोए हुए शेर के पास इधर-उधर दौड़ने लगा। इससे शेर की नींद टूट गयी। उसने चूहे को पंजे मे धर दबोचा। बेचारा चूहा भय से कॉपने लगा। चीं-चीं करते हुए उसने शेर से कहा, “हे जंगल के राजा, कृपया मुझे माफ कर दीजिए। मुझ पर दया कीजिए। मुझे छोड़ दीजिये। इस अहसान का बदला एक दिन मैं जरूर चुका दूगाँ।” 

न्हे चूहे के ये शब्द सुनकर शेर जोर से हँस पड़ा। उसने कहा, “बड़ी मजेदार सूझबूझ है तुम्हारी, नन्हे! इत्ता-सा तो है तू! मुझ जैसे ताकतवर जंगल के राजा की तू क्या मदद करेगा? फिर भी शेर को चूहे पर दया आ गयी। उसने चूहे को छोड़ दिया। कुछ दिन बीत गये। एक दिन चूहे ने शेर की दर्द भरी दहाड़ सुनी। वह फौरन बिल से बाहर निकला। उसने देखा कि शेर सचमुच संकट में फँस गया है। 

शेर एक शिकारी के जाल मे फँस गया था। उसने जाल से निकलने की भरसक कोशिश की, पर उसे सफलता नही मिली। चूहा दौड़ता हुआ शेर के पास आया। उसने शैर से कहा, “जंगल के राजा, आप चिंता न करें। मै अभी आप को आजाद कर देता हूँ। चूहा अपने तेज दाँतो से जाल को कुतरने लगा। थोड़े समय में ही शेर जाल से मुक्त हो गया। शेर ने चूहे को धन्यवाद दिया और अपनी गुफा की ओर चल दिया। 

FAQs about Sher aur Chuha ki Kahani

Q1. शेर और चूहे की कहानी का शीर्षक क्या है?

इससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें छोटे जीवों की शक्ति को कम नही आँकना चाहिए।

Q2. शेर ने चूहे को क्यों छोड़ा?

शेर ने चूहे को इसलिए छोड़ा दिया क्योंकि शेर को चूहे पर दया आ गई।

Q3. शेर ने चूहे को शुक्रिया क्यों कहा?

शेर एक शिकारी के जाल मे फँस गया था और चूहे ने अपने तेज दाँतो से जाल को कुतर दिया। जिससे शेर जाल से मुक्त हो गया। इसलिए शेर ने चूहे को शुक्रिया कहा।

निष्कर्ष

मैं आशा करता हूँ आपको शेर और चूहे की कहानी (Sher aur Chuha ki Kahani in Hindi with Moral) पसंद आई होगी। अगर आपको Lion and Rat Story in Hindi पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर कीजियेगा।

Leave a Comment