हेलो दोस्तों आज हम अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों (Life Quotes in Hindi 2 Line) के बारे में जानेंगे। इन कोट्स को पढ़कर आपको मोटिवेशन मिलेगा और आपके जीवन में बदलाव भी आएगा। आए जानते है लाइफ कोट्स इन हिंदी।
Two Line Life Quotes in Hindi | जिंदगी से जुडी सच्ची बातें
1. जिंदगी में तपिश कितनी भी हो कभी हताश मत होना क्योंकि धूप कितनी भी तेज हो समंदर कभी सूखा नहीं करते।
2. जीवन को केवल पीछे की तरफ देखकर समझा जा सकता है, लेकिन इसे आगे की तरफ जीना चाहिए।
3. अच्छी किताबे और अच्छे लोग तुरंत समाज में नहीं आते, उन्हें पढ़ना पड़ता है।
4. संस्कारों से बड़ी कोई वसीयत नहीं होती और ईमानदारी से बड़ी कोई विरासत नहीं होती।
5. असफलता और सफलता दोनों ही अवस्थाओं में लोग तुम्हारी बातें करेंगे, सफल होने पर प्रेरणा के रूप में और असफल होने पर सीख के रूप में।
6. अगर आप किसी का अपमान कर रहे हैं, तो वास्तव में आप अपना सम्मान खो रहे हैं।
7. जो सिरफिरे होते हैं वही इतिहास लिखते हैं और समझदार लोग तो सिर्फ उनके बारे में पढ़ते हैं।
8. आजाद रहिये विचारों से..लेकिन बंधे रहिए अपने संस्कारों से।
9. जितना मैंने सोचा था, ज़िन्दगी उससे कहीं छोटी हैं।
10. वक्त पर अपनी गलती ना मानना एक और गलती करना है।
11. सभी दिनों में सबसे अधिक बर्बाद किया गया दिन वो है, जिस दिन आप न हँसे हो।
12. जिंदगी में आप कितनी बार हारे ये कोई मायने नहीं रखता क्योकि आप जीतने के लिए पैदा हुए है।
13. सपनों के चक्कर में जीना भूल जाना अच्छा नहीं हैं।
14. दुसरो की गलतियों से सीखे, आप कभी इतना लम्बा नही जी सकते की सारी गलतियाँ खुद करने का मौका मिले।
15. जो इंसान यह कहता है मैंने जीवन में कभी गलती नही की, तब समझ लेना की उस इंसान ने कभी कुछ नया करने की कोशिश ही नही की।
Also read: Zindagi ki Sachi Baatein
Motivational Life Quotes in Hindi 2 Line
16. जीवन हमें हमेशा दूसरा मौका जरूर देता है, जिसे “कल” कहते है।
17. अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो, तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है।
18. जिंदगी आसान नहीं होती, इसे आसान बनाना पड़ता है, कुछ ‘अंदाज’ से, कुछ ‘नजर अंदाज’ से।
19. सारे सबक किताबों में नहीं मिलते, कुछ सबक जिंदगी भी सिखाती है।
20. जीवन में मुसीबत आये तो कभी घबराना मत क्योकि गिरकर उठने वाले को ही बाजीगर कहते है।
21. सपने को पाने के लिए समझदार नहीं पागल बनना पड़ता है।
22. जो गिरने से डरते हैं, वो कभी उड़ान नहीं भर सकते।
23. सफल लोग रास्ते बदलते हैं इरादे नहीं और असफल लोग अपने इरादे ही बदल लेते हैं।
24. असफल होना बुरा है लेकिन प्रयास ही ना करना महाबुरा है।
25. अच्छे लोगों की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि उन्हें याद रखना नहीं पड़ता, वो याद रह जाते है।
26. जिंदगी बदलने के लिए लड़ना पडता है और आसान करने के लिए समझना पड़ता है।
27. उन पर ध्यान मत दीजिये जो आपकी पीठ पीछे बात करते है, इसका सीधा सा अर्थ है आप उनसे दो कदम आगे है।
28. जीतने का मजा तब ही आता है,जब सभी आपके हारने का इंतजार कर रहे हो।
29. भीड़ हमेशा आसन रास्ते पर चलती है, जरुरी नहीं वो सही है। अपने रस्ते खुद चुनिए, आपको आपसे बेहतर और कोई नहीं जानता।
30. आज तुझ पर हंस रहे हैं जो, वही लोग कल को तेरा गुणगान करेंगे। कर के दिखा दे कोई कमाल, तो तुझ पर सब अभिमान करेंगे।
31. जिंदगी में रिस्क लेने से कभी मत डरो या तो जीत मिलेगी और हार भी गए तो सीख मिलेगी।
32. तेरे खिलाफ़ क्या तूफ़ान, क्या आँधी और क्या सूनामी करेंगे। आज बाधा बनके जो खड़े हैं, कल तुझे ये सलामी करेंगे।
33. इंतजार मत करो , जितना तुम सोचते हो जिंदगी उससे कहीं ज्यादा तेजी से निकल रही है।
34. ज़िंदेगी में इतनी तेज़ी से आगे दौड़ो की लोगों के बुराई के धागे आपके पैरों में ही आकर टूट जाए।
35. इंसान कहता हैं कि पैसा आये तो मैं कुछ कर के दिखाऊ और पैसा कहता हैं कि तू कुछ कर तो मैं आऊं।
36. कुछ लोग ठोकर खाकर बिखर जाते हैं और कुछ लोग ठोकर खाकर इतिहास बनाते हैं।
Reality Life Quotes in Hindi
37. अवसर और सूर्योदय में एक ही समानता है, देर करने वाले इन्हें खो देते हैं।
38. शब्द ही जीवन को अर्थ दे जाते है और शब्द ही जीवन में अनर्थ कर जाते है।
39. हमें किसी भी ख़ास समय के लिए इन्तजार नहीं करना चाहिए। बल्कि अपने हर समय को ख़ास बनाने की पूरी तरह से कोशिश करनी चाहिए।
40. भाग्य भी साहसी लोगों का ही साथ देता है।
41. कुछ उलझनों के हल वक्त पे छोड़ देने चाहिए, बेशक जवाब देर से मिलेंगे लेकिन बेहतरीन होंगे।
42. अजीब सी दुनिया है अजीब से ठिकाने हैं, यहाँ लोग मिलते कम है झांकते ज्यादा है।
43. दुनिया में अगर सबसे अच्छा सोचना है, तो सर्वप्रथम किसी का बुरा सोचना बंद करना होगा।
44. जीवन में हमेशा एक दूसरे को, समझने का प्रयत्न करिए परखने का नहीं।
45. सबसे तेज वही चलता है, जो अकेला चलता है, लेकिन दूर तक वही जाता है, जो सबको साथ लेकर चलता हैं।
46. कुछ आरम्भ करने के लिए आप का महान होना कोई आवश्यक नही। लेकिन महान होने के लिए आप का कुछ आरम्भ करना अत्यंत आवश्यक हैं।
47. दुनिया में छोड़ने जैसा कुछ है तो, दुसरों को नीचा दिखाना छोड़ दो।
48. जीवन में कभी भी अपने रहस्य किसी अन्य व्यक्ति को नही बताना चाहिए क्योंकि ये आपके लिए भारी मुसीबत बन सकती है।
49. दुनिया को अक्सर वो लोग बदल देते हैं, जिन्हें दुनिया कुछ करने लायक नहीं समझती।
50. केवल ज्ञान ही एक ऐसा अक्षर तत्त्व है। जो कहीं भी, किसी अवस्था और किसी काल में भी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता।
51. जिंदगी में कुछ फैसले बहुत सख्त होते है और यही फैसले जिंदगी का रुख बदल देते है।
52. लोग कहते है तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है। यदि लोग सच में साथ होते, तो संघर्ष की जरुरत ही नहीं पड़ती।
53. जिंदगी में अगर बुरा वक्त नहीं आता, तो अपनों में छुपे हुए गैर और गैरों में छुपे हुए अपनों का कभी पता नहीं चलता।
54. बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं, लौटने पर भी उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी, जितनी दूरी तय कर लक्ष्य तक पहुँच सकते है।
55. दूसरों को जानना ज्ञान है और स्वयं को जानना आत्मज्ञान है।
56. पहले लोगों ने सिखाया था कि वक्त बदल जाता है, अब वक्त ने सिखा दिया कि लोग भी बदल जाते है।
Truth of Life Quotes in Hindi
57. सफलता की ख़ुशी मनाना अच्छा है, पर उससे ज़रूरी है अपनी असफलता से सीख लेना।
58. जो लोग अपने जीवन में बहुत जल्दी गुस्सा करते हैं, वो लोग वास्तव में दिल के बड़े सच्चे होते हैं।
59. विश्वास ही वो चीज है जो दिल से पहले टूटती है।
60. यदि आप वही करते हैं, जो आप हमेशा से करते आये है। तो आपको वही मिलेगा, जो हमेशा से मिलता आया हैं।
61. जो इंसान हार के डर से कभी आगे नही बढ़ता, वो इंसान जीवन में कभी कामयाब नही हो सकता।
62. सही दिशा में उठाया गया एक छोटा कदम भी बहुत बड़ा साबित होता हैं।
63. जिंदगी में सबसे ज्यादा दुःख देता है – “बिता हुआ सुख”
64. अगर जिंदगी में सुकून चाहते हो, तो लोगो की बातो को दिल से लगाना छोड़ दो।
65. धैर्य रखिये! आसान बनने से पहले सभी चीजें कठिन होती हैं।
66. सबसे छोटा कार्य सबसे महान इरादे से हमेशा बेहतर होता है।
67. जहाँ दूसरों को समझाना मुश्किल हो जाए, वहाँ खुद को समझा लेना बेहतर होता है।
68. जीवन का आनंद लेने के लिए सबसे जरूरी यह है कि आप खुश रहे, बस यही मायने रखता हैं।
69. सच्चे इंसान को झूठे इंसान से अक्सर ज्यादा सफाई देनी पड़ती हैं।
70. नए सबक सीखने के लिए हमेशा तैयार रहे, भले ही वह सबक आपके कल सीखे हुए सबक का खंडन ही क्यों न करते हो।
71. जिंदगी साइकिल चलाने के जैसे है बैलेंस बनाये रखने के लिए, आप को चलते रहना होता है।
72. कुछ लोग महान उपलब्धियों का बस सपना देखते है। जबकि अन्य सफल लोग जागते हैं और उन्हें पाने के लिए प्रयास भी करते हैं।
73. जब इंसान का स्वार्थ पूरा हो जाता है। तब वह आपसे मिलना तो दूर आपसे बोलना भी छोड़ देता है।
74. समझ ज्ञान से गहरी होती है बहुत से लोग आपको जानते होंगे परंतु कुछ ही लोग आपको समझते होंगे।
75. भाग्य के दरवाजे पर सर पीटने से बेहतर है, कर्मों का तूफान पैदा करें, दरवाजे अपने आप खुल जाएंगे।
76. परेशानी में कोई सलाह मांगे, तो सलाह के साथ अपना साथ भी देना, क्योकि सलाह गलत हो सकती है, साथ नहीं।
Heart Touching Life Quotes in Hindi
77. जिंदगी को समझना बहुत मुशकिल है। कोई सपनों की खातिर अपनों से दूर रहता है और कोई अपनों के खातिर सपनों से दूर।
78. अपनी ज़िन्दगी में वही इंसान कामयाब है, जिसे टूटे को बनाना और रूठें को मनाना आता है।
79. सुख में सब मिलते है, लेकिन दुख में सिर्फ भगवान मिलते है।
80. क्रोध के समय थोडा रुक जाये और गलती के समय थोडा झुक जाये, दुनिया की सब समस्याऍ हल हो जाएगी।
81. मैदान में हारा हुआ इंसान फिर से जीत सकता है। लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नहीं जीत सकता।
82. सिर्फ सांसें चलते रहने को ही ज़िंदगी नहीं कहते आँखों में कुछ ख़्वाब और दिल में उम्मीदें होना भी ज़रूरी है।
83. काँटों पर चलकर फूल खिलते हैं, विश्वास पर चलकर भगवान मिलते है।
84. जीवन में तीन मंत्र हमेशा याद रखो – आनंद में वचन मत दीजिये, क्रोध में उत्तर मर दीजिये और दुख में निर्णय मत लीजिये।
85. जब इंसान के जीवन में हालात बिगड़ जाते है तो कुछ लोग बहुत टूट जाते हैं, और कुछ लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं।
86. दुनिया में इंसान को हर चीज़ मिल जाती है सिर्फ अपनी गलती नहीं मिलती।
87. हीरे को परखना है तो अँधेरे का इंतजार करो, धूप में तो काँच के टुकड़े भी चमकने लगते है।
88. जिंदगी एक किताब है और ऐसे हजारों पन्ने है जो मैंने अभी तक नहीं पढ़े हैं।
89. अगर आप सही हो तो कुछ सही साबित करने की कोशिश ना करो। बस सही बने रहो वक्त खुद गवाही देगा।
90. कितना भी पकड़ो फिसलता जरूर है, ये वक्त है साहब बदलता जरूर है।
91. बिना संघर्ष के कोई महान नहीं बनता पत्थर पर जब तक चोट ना पड़े तब तक पत्थर भी भगवान नहीं बनता।
92. जिसको जो कहना है कहने दो अपना क्या जाता है। ये वक्त-वक्त कि बात है, सबका वक्त आता है।
93. कितना अजिब है दुनिया का दस्तूर, लोग इतनी जल्दी बात नहीं मानते, जितनी जल्दी बुरा मान जाते है।
94. अगर किसी परिस्थिती के लिए आपके पास सही शब्द नहीं हैं, तो सिर्फ मुस्कुरा दीजिये क्योकि शब्द उलझा सकते है, पर मुस्कराहट हमेशा काम कर जाती है।
95. तैरना सीखना है तो पानी में उतरना ही होगा, किनारे बैठ कर कोई गोताखोर नहीं बनता।
96. रास्ते कभी खत्म नहीं होते बस लोग हिम्मत हार जाते हैं।
Relationship Heart Touching Life Quotes in Hindi
97. अपनों के लिए चिंता हृदय में होती है शब्दों में नहीं और अपनों के लिए गुस्सा शब्दों में होता है हृदय में नहीं।
98. जीवन की लम्बाई नहीं गहराई मायने रखती हैं।
99. जब रिश्तों में ग़लतफहमी आ जाये तो सच्चा प्यार भी झूठा लगने लगता है।
100. दुनिया के लिया आप शायद सिर्फ़ एक शख्स हो। लेकिन किसी शख्स के लिए आप उसकी सारी दुनिया है।
101. हम अपनी गलतियों के लिए बहुत अच्छे वकील बन जाते है और दूसरों की गलतियों के लिए बहुत अच्छे न्यायाधीश।
102. जब कोई काम नहीं कर रहे हो तो घड़ी की तरफ देखो और जब कोई काम कर रहे हो तो घड़ी की तरफ मत देखो।
103. पैर को लगने वाली चोट संभल कर चलना सिखाती है और मन को लगने वाली चोट समझदारी से जीना सिखाती है।
104. विचार से कार्य की उत्पत्ति होती है, कर्म से आदत की उत्पत्ति होती है और चरित्र से आपके भाग्य की उत्पत्ति होती है।
105. सभी लोग मरते है, पर वास्तव में सभी लोग जीते नहीं है।