नमस्कार दोस्तों आज मैं आपके लिए बहुत सारे अच्छे सुविचार (Thought of the Day in Hindi) लेकर आया हूँ। जिनको पढ़कर आप मोटीवेट हो जाएंगे और आपकी सोच बदल जाएगी। एक विचार हमारी जिंदगी बदल सकता है और हम अपने जीवन में बहुत आगे जा सकते है। अगर आप सुबह-सुबह इन सुविचार को पढ़ेंगे। तो आप दिनभर में जो भी काम करेंगे उसको आप मेहनत और लगन के साथ करेंगे। तो आईए जानते है इन सुविचारों के बारे में।
Thoughts of the Day in Hindi with Image
1. जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।

2. हर सफलता की शुरुआत “मैं कर सकता हूँ” से होती है।

3. सफलता पाने के लिए सबसे पहले हमें खुद पर विश्वाश करना होगा कि हम कर सकते है।
4. जिंदगी आज में जियो कल में नहीं क्योकि कल कभी आता नहीं और आज कभी जाता नहीं।
5. वक़्त सबको मिलता है जिंदगी बदलने के लिये। पर जिंदगी दोबारा नहीं मिलती वक़्त बदलने के लिये।

6. अपनी गलती मानने में कभी देर न करे क्योंकि रास्ता जितना लम्बा होगा वापसी उतनी ही मुश्किल हो जाएगी।
7. दौलत तो विरासत में भी मिल सकती है। लेकिन पहचान अपने दम पर बनानी पड़ती है।
8. उस मनुष्य की ताकत का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। जिसके पास सब्र की ताकत है।
9. लोगो की निंदा से घबरा कर अपना रास्ता मत बदलना, क्योंकि सफलता शर्म से नहीं, साहस से मिलती है।
10. एक मिनट में जिंदगी नहीं बदलती। पर एक मिनट सोच कर लिया हुआ फैसला, पूरी जिंदगी बदल देता है।

Motivational Thought of the Day in Hindi
11. सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।

12. अगर होंसला और समझ हो, तो कोई हालत आप पर कभी हावी नहीं हो सकती।
13. कोई कितना भी बोले अपने आप को शांत रखो क्योंकि धूप कितनी भी तेज हो समुंद्र को सुखा नहीं सकती।

14. मिलता तो बहुत कुछ है इस जिंदगी में, बस हम गिनती उसी की करते है। जो हाँसिल न हो सका।
15. भगवद गीता में स्पष्ट शब्दों में लिखा है – “निराश मत होना, कमजोर तेरा वक़्त है, तू नहीं।

Also read: 50+ Bhagavad Gita Quotes in Hindi
16. सोच का ही फर्क होता है। वरना समस्याएं आपको कमजोर नही बल्कि मजबूत बनाने आती है।
17. ताकत आवाज में नहीं, अपने विचारों में रखो क्योंकि फसल बारिश से होती है, बाढ़ से नहीं।
18. कामयाब होने के लिए मेहनत पर यकीन करना होगा। किस्मत तो जूए में आजमाई जाती है।

19. हमेशा मुस्कुराते रहिए, कभी अपने लिए, कभी अपनों के लिए।
20. अँधेरे में मोमबत्ती और मुसीबतों में उम्मीदें बहुत काम आती है।

Today’s Thought in Hindi | टुडे थॉट इन हिंदी
21. अगर आप किसी का अपमान कर रहे है। तो वास्तव में आप अपना सम्मान खो रहे है।
22. जो हम दूसरों को देंगे वही हमारे पास वापिस आएगा। चाहे वह इज्जत हो, मान-सम्मान हो या धोखा हो।
23. कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते है और नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल देते है।

24. वह इंसान वास्तव में बुद्धिमान है। जो गुस्से में भी गलत बात मुँह से नहीं निकालता।
25. हर सूर्यास्त हमारे जीवन से एक दिन कम कर देता है। लेकिन हर सूर्योदय हमें आशा भरा एक और दिन दे देता है।
Also read: Best 55+ Thoughts on Education in Hindi
Thought of the Day in Hindi for School Assembly
26. “शिक्षक” और “सड़क” दोनों एक जैसे होते है। खुद जहाँ है वही रहते है। मगर दुसरो को उनकी मंजिल तक पहुँचा देते है।

27. मेहनत, हिम्मत और लगन हर सपने को साकार करती है।
28. आपको तब तक जीतने से कोई रोक नहीं सकता। अगर आप रुकने को तैयार न हो।

29. बीता कल हमारे पास नहीं है। लेकिन जीतने के लिए आने वाला कल हमारे पास है।
30. रेस में हिस्सा लेना मायने नहीं रखता, मायने रखता है रेस लगाना। और जीतता वही है, जो दौड़ता है।

31. कोशिश करना कभी मत छोड़े क्योंकि दूसरा व्यक्ति तैयार है, आपके छोड़े हुए अवसर का लाभ उठाने के लिए।
32. आप तब तक नहीं हार सकते। जब तक आप प्रयास करना नहीं छोड़ देते।
33. जो भी करो इस यकीन से करो कि उससे दुनिया बदल जाएगी। फिर दुनिया जरूर बदलेगी।

34. जिंदगी तुम्हें वो नहीं देगी जो तुम्हें चाहिए। जिंदगी तुम्हें वो देगी जिसके काबिल तुम हो।
35. Winner वो होता है, जो बार-बार हारने के बाद एक और बार प्रयास करता है।
36. किताबों में इतना ज्ञान का खजाना छुपा हुआ है कि एक लुटेरा कभी लूट नहीं सकता।

37. अपना इरादा इतना मजबूत रखो की रिकॉर्ड आपके सामने कमजोर दिखाई पड़े।
38. इंसान को कोई चीज़ नहीं हरा सकती। जब तक वो खुद न हार मान ले।
Education Thought of the Day in Hindi for Students
39. मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही सही पर मिलता जरूर है।

40. जीतने का मजा तब ही आता है। जब सभी आपके हारने का इंतजार कर रहे हो।
41. हमेशा याद रखना, बेहतरीन दिनों के लिए बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है।

42. दुनिया में सबसे कीमती हमारा परिश्रम है और जिंदगी में सबसे अच्छा साथी हमारा आत्मविश्वास है।
43. अगर आपके पास जीतने का जुनून है, तब आपको कोई नहीं हरा सकता।
44. हम जानते है कि हम क्या है। लेकिन ये नहीं जानते कि हम क्या बन सकते है।
45. जीत और हार आपकी सोच पर निर्भर करती है। मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी।

46. कठिनाई और संघर्ष सहे बिना अच्छे दिन नहीं आते।
47. बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपका त्याग भी बड़ा होना चाहिए।
48. आपको कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। जब तक आपको हार मानने के लिए मजबूर ना कर दिया जाये।

49. जिस इंसान के अंदर Will Power है, जिस इंसान के अंदर Hard Work करने की ताकत है, जिस इंसान के अंदर Discipline है, करैक्टर है। वह इंसान जमीन से उठकर आसमान को छू सकता है और वह इंसान जीरो से हीरो बन सकता है।
50. मन में जो है साफ-साफ कह देना चाहिए क्योकि सच बोलने से फैसले होते है और झूठ बोलने से फासले।
Aaj ka Suvichar in Hindi for Students | आज का सुविचार
51. आदमी जिंदगी में उतना ही बड़ा बन सकता है। जितना बड़ा वह सोच सकता है।

52. जो इंसान अपना भाग्य बदलना नहीं चाहता। उसका भाग्य भगवान भी नहीं बदल सकते।
53. आपको आगे बढ़ने के लिए अपने लक्ष्य को लगातार बड़ा करना होगा।
54. जब तक आप खुद में ही विश्वास नहीं करोगे, तब तक वास्तविक दुनिया में आपके लिए कुछ भी नहीं होगा।
55. उच्च विचारो से ऊंचे कर्म होते है और ऊंचे कर्मों से सर्वोच्च सफलता मिलती है।
56. सबसे खुश लोगो के पास सब कुछ सबसे अच्छा नहीं होता है। वे बस हर चीज को सबसे अच्छा बनाते है।
57. हाथ की लकीरों से जिंदगी नहीं बनती, हमारा भी कुछ हिस्सा है जिंदगी बनाने का।

58. जिंदगी में अगर फैंसला ले लिया तो पलट कर मत देखो क्योंकि पलट कर देखने वाले इतिहास नहीं रचा करते।
59. अच्छे रिश्ते घड़ी की सुइयों की तरह होते है। आपस में कम मिलते है, पर हमेशा एक दूसरे के साथ मिलकर चलते है।
60. माचिस किसी दूसरी चीज को जलाने से पहले खुद को जलाती है। इसी तरह गुस्सा पहले आपको बर्बाद करता है, फिर दूसरे को।

61. आपका समय सीमित है। इसे फालतू के कामों में व्यर्थ न करें। अपने सपनों के लिये जीना शुरू कर दें।
62. समझदार इंसान का दिमाग चलता है और नासमझ इंसान की जुबान।
63. जो बिखरता है, वो एक दिन जरूर निखरता है।
64. अगर जीवन में कुछ पाना है तो अपने तरीके बदलो, इरादे नहीं।
65. तीन चीजों पर कभी समझौता नहीं करना चाहिए: अपना आत्म सम्मान, अपना कर्तव्य और परिवार की रक्षा।
66. वैभव तभी पाया जा सकता है। जब किसी काम को शुरू करने का साहस हो।
67. सुनी सुनाई बात पर कभी भी विश्वाश मत करो। क्योंकि सच की अपेक्षा झूठ बहुत तेजी से फैलता है।
68. समय और समझ दोनों एक साथ खुश-किस्मत लोगो को ही मिलते है, क्योकि अक्सर समय पर समझ नहीं आती और समझ आने पर समय निकल जाता है।
69. सभी मनुष्य खुद के दोष की वजह से दुखी होते है और वे खुद अपनी गलती सुधार कर ही खुश हो सकते है।
70. जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं है। जो रिश्ते है, उनमें जीवन होना जरूरी है।
Positive Thought of the Day in Hindi | पॉजिटिव थॉट ऑफ़ द डे
71. इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है। हम वो सब कर सकते है जो हम सोच सकते है।

72. अगर आपको खुद पर भरोसा है। तो आप अंधेरे में भी रास्ता बना लोगे।
73. मेरे अपनों ने धक्का मारा मुझे डुबाने के लिए, लेकिन फायदा ये हुआ साहब कि मैं तैरना सीख गया।
74. जो है “जितना” है उसी में खुश रहना चाहिए क्योंकि जरूरत से ज्यादा “रोशनी” भी इंसान को अंधा बना देती है।
75. जिंदगी में खत्म होने जैसा कुछ नहीं होता। हमेशा एक नई शुरुआत आपका इंतजार करती है।

76. आज थोड़ी बिगड़ी है, कल फिर संवार लेंगे। जिंदगी ही तो है, जो भी होगा संभाल लेंगे।
77. जो हारता है वही तो जीतने का मतलब जानता है।
78. जब कोई काम करना बहुत ही जरूरी होता है, चीजे आपके विरोध में होने पर भी, आप वो काम कर देते है।
79. वक़्त ने छीना है तो वक़्त देगा भी, बस खुद को हालातों से हारने मत देना।
80. लगातार हो रही असफलताओं से निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल देती है।

81. कभी-कभी बुरा वक़्त आपको अच्छे लोगों से मिलवाने के लिए भी आता है।
82. कभी भी हार नहीं मानो। बल्कि संघर्ष करते रहो। यही जिद हार को जीत में बदल देगी।
Positive Good Morning Thoughts in Hindi
83. जीवन में एक लक्ष्य ऐसा होना चाहिए। जो हर दिन सुबह बिस्तर से जल्दी उठने में मजबुर कर दे।

84. सुख सुबह जैसा होता है, माँगने पर नहीं, जागने पर मिलता है।
85. श्री कृष्ण ने एक बहुत अच्छी बात कही है ना जीत चाहिए, ना हार चाहिए। जीवन में सफलता के लिए कुछ मित्र और प्यार चाहिए।

86. कामयाब होने के लिए अकेले ही आगे बढ़ना पड़ता है। लोग तो पीछे तब आते है जब हम कामयाब होने लगते है।
87. अगर आप सुबह उठते है और सोचते है कि यह दिन सबसे अच्छा होने वाला है। तो वह अच्छा ही होगा।

88. याद रखना, सपने तुम्हारे है, तो पूरा भी तुम ही करोगे। न ही हालात तुम्हारे हिसाब से होंगे और न लोग।
89. गम के अंधेरों में खुद को बेकरार ना कर, सुबह जरूर आएगी, सुबह का इंतजार कर।
90. वक़्त और किस्मत पर कभी घमंड मत करना क्योंकि सुबह उनकी भी होती है, जिनके दिन खराब होते है।
Small Thought of the Day in Hindi
91. अपनी अच्छाई को साबित ना करो। उसे वक़्त एक दिन साबित कर देगा।

92. जिस पर भी यह जग हंसा है उसने ही एक दिन इतिहास रचा है।
93. उम्मीद और विश्वास पर ही दुनिया कायम है।
94. वक़्त निकल जाने के बाद कद्र की जाए। तो वह कद्र नहीं अफसोस कहलाता है।

95. कामयाब इंसान खुश रहे न रहे, खुश रहने वाले इंसान कामयाब जरूर होते है।
96. मनुष्य को अपने लक्ष्य में कामयाब होने के लिए खुद पर विश्वास होना बहुत जरूरी है।
97. कभी हारने का इरादा हो तो उन लोगो के याद कर लेना। जिन्होंने कहा था तुमसे नहीं होगा।
98. अजीब तरह से गुजर रही है जिंदगी सोचा कुछ, किया कुछ। हुआ कुछ, मिला कुछ।
99. कमियां सब में होती है। लेकिन नजर सिर्फ दूसरों में आती है।
100. बहुत मजबूत हो जाते है। वो लोग जो अंदर से टूट जाते है।

101. उतार चढ़ाव के बाद भी अगर कोई व्यक्ति आपका साथ ना छोड़े। तो उस व्यक्ति की कद्र हमेशा करना।
102. जिन्हे किसी चीज का लालच नहीं होता। वो जिंदगी में अपना काम बहुत जिम्मेदारी से करते है।
103. जीवन ना तो भविष्य में है, और ना ही भूतकाल में है, जीवन तो सिर्फ वर्तमान में ही है।
104. जिसके पास धैर्य है, वह जो चाहे वो पा सकता है.
105. स्पष्ट बोलना पीठ पीछे बोलने से कई गुना बेहतर है।
106. मित्र, आईना और परछाई जैसा हो क्योकि आईना झूठ नहीं बोलता और परछाई साथ नहीं छोड़ती।
107. खुद ही अपने सपनो को साकार करे, वर्ना कोई और आपको उनके सपनो को साकार करने के लिए खरीद लेंगा।
108. कोई भी अपने लिये आलसी होने की और मुर्ख होने की योजना नही बनाता। ये सारी चीजे तो तभी होती है जब आपके पास कोई योजना नही होती है।
109. एक मिनट में कभी जिंदगी नही बदलती है लेकिन एक मिनट में सोच कर लिया गया फैसला आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है।
110. गलती करना बुरा नहीं है, गलती से सीख ना लेना बुरा है।
Today’s Thought of the Day in Hindi
111. संघर्ष में आदमी अकेला होता है, सफलता में दुनिया उसके साथ होती है। जब-जब जग उस पर हँसा है तब-तब उसी ने इतिहास रचा है।

112. दुनिया की हर परेशानी आपकी हिम्मत के आगे घुटने टेक देती है।
113. मनुष्य कितना भी गोरा क्यों ना हो, परन्तु उसकी परछाई सदैव काली होती है, मैं श्रेष्ठ हूँ यह आत्मविश्वास है लेकिन सिर्फ मैं ही श्रेष्ठ हूँ यह अहंकार है।
114. कामयाब लोग अपने फ़ैसले से दुनिया बदल देते हैं और नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फ़ैसले बदल लेते हैं।
115. किस्मत भी आपका तभी साथ देगी जब आप अपनी तरफ से मेहनत की और पहला कदम बढ़ाएंगे।
116. ज़िंदगी में कई असफलताएँ ऐसे लोगों की होती हैं जिन्हें यह एहसास ही नहीं होता कि वे सफलता के कितने करीब थे जब उन्होंने हार मान ली।

117. आप तब तक नहीं हार सकते, जब तक आप प्रयास करना नहीं छोड़ देते।
118. वक़्त दिखाई नहीं देता है, पर बहुत कुछ दिखा देता है।

119. ज्ञान जहाँ से भी मिले ग्रहण कर लेना चाहिए, क्योंकि ज्ञान ही आपको इज्जत और शोहरत दिलाएगा।
120. जहाँ तक रास्ता दिख रहा है वहाँ तक चलिए, आगे का रास्ता वहाँ पहुँचने के बाद दिखने लगेगा।
121. मेहनत वो सुनहरी चाबी है जो बंद भविष्य के दरवाज़े भी खोल देती है।

122. जिस समय हम किसी का अपमान करते हैं, उसी समय हम अपना सम्मान भी खो देते हैं।
123. प्रत्येक कार्य अपने समय पर होता है, जैसे पौधों में फूल और फल अपने समय पर आते हैं।
124. हर असफलता के पीछे सफलता आपकी राह देख रही है।
125. जब तक इंसान अपने आप से ना हार जाए तब तक उसे कोई नहीं हरा सकता है।

126. जो व्यक्ति परेशानियों से दूर भागता है वह कभी सफल नहीं हो सकता।
127. अच्छी किताबें और अच्छे लोग तुरंत समझ में नहीं आते, उन्हें पढ़ना पड़ता है।
128. हर छोटा बदलाव बड़ी सफलता का हिस्सा होता है।
129. धीरे ही सही लेकिन हमेशा चलते ही रहो, क्योंकि एक समय के बाद ठहरा हुआ पानी भी सड़ने लग जाता है।
130. आप भी ज़रूर कामयाब होंगे, अगर आपके बहाने कम और प्रयास ज़्यादा होंगे।
131. जो आसानी से मिल जाता है वो हमेशा तक नहीं रहता, जो हमेशा तक रहता है वो आसानी से नहीं मिलता।

132. मतलबी लोग रिश्ते सिर्फ यह सोचकर निभाते हैं कि मुझे इस इंसान से दोबारा काम पड़ सकता है।
133. जिसने संघर्ष को अपना साथी बना लिया, उसने ही इस दुनिया में खुद को काबिल बना लिया।
134. भले दुनिया से थोड़ा पीछे रहो, लेकिन तैयारी मजबूत हो तो तुम कभी भी आगे निकल सकते हो।
135. हर असंभव कार्य करने का एक ही तरीका है – कड़ी मेहनत।
136. जो अपने आप को पढ़ सकता है, वह दुनिया में कुछ भी सीख सकता है।
137. कुछ लोग इसलिए भी सफल नहीं हो पाते क्योंकि वे हमेशा यह सोचते रहते हैं कि यदि हम असफल हो गए तो लोग क्या कहेंगे।
138. सत्य की भूख सबको है, लेकिन जब इसे परोसा जाता है तो बहुत कम लोगों को इसका स्वाद अच्छा लगता है।
139. जिस सत्य के बोलने से किसी का भला हो, उसे बोलने में कभी भी हिचकना नहीं चाहिए।
140. गुस्से के वक्त थोड़ा रुक जाने से और गलती के वक्त थोड़ा झुक जाने से, ज़िंदगी और आसान हो जाती है।
141. वक्त से पहले मिली चीज़ें अपना मूल्य खो देती हैं और वक्त के बाद मिली चीज़ें अपना महत्व।
142. जो तुम अपने साथ नहीं चाहते वह दूसरों के साथ मत करो।
143. ईमानदारी कभी भी सीमा पर खड़ी नहीं दिखती।
144. आप अपनी आत्मा से झूठ नहीं बोल सकते।
145. धैर्य कड़वा है लेकिन, उसका फल बहुत मीठा है।
Motivational Suvichar in Hindi for Students
146. पढ़ाई एक यात्रा है, इसे एक अवसर के रूप में देखो, न कि बोझ के रूप में।

147. सफलता वो नहीं जो आप हासिल करते हैं, बल्कि वो है जो आप रास्ते में सीखते हैं।
148. असफलता एक कदम है सफलता की ओर, हर असफलता से कुछ नया सीखो।
149. छोटी-छोटी सफलता भी बड़ी जीत का हिस्सा होती है।
150. कड़ी मेहनत और समर्पण से बड़ी से बड़ी मुश्किल को पार किया जा सकता है।
151. तुममें वो ताकत है जो दुनिया को बदल सकती है, बस उसे पहचानो।

152. आत्मविश्वास से भरे रहो, क्योंकि तुम जो चाहो वो कर सकते हो।
153. ज़िन्दगी की सबसे बड़ी सच्चाई यह है कि समय कभी वापस नहीं आता।
154. जियो ऐसा कि हर पल को ख़ुशियों से भर सको।
155. अपनी ज़िन्दगी को अपने हिसाब से जीना ही सबसे बड़ी जीत है।
156. ज़िन्दगी एक किताब की तरह है, अगर तुम रुकोगे नहीं तो नई कहानियाँ पढ़ते जाओगे।
157. सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता।
158. जो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों में सच्चाई को गंभीरता से नहीं लेता, उस पर बड़ी बातों में भी विश्वास नहीं किया जा सकता।
159. तीन चीजें ज़्यादा देर तक नहीं छुप सकतीं: सूरज, चंद्रमा और सत्य।
160. सत्य के मार्ग पर चलते हुए कोई दो ही गलतियाँ कर सकता है; पूरा रास्ता ना तय करना, और इसकी शुरुआत ही ना करना।
161. यदि आप सच बोलते हैं तो आपको कुछ याद रखने की ज़रूरत नहीं रहती।
162. जब संदेह में हो तो सच बोल दो।
163. सत्य किसी व्यक्ति विशेष की संपत्ति नहीं है बल्कि ये सभी व्यक्तियों का ख़ज़ाना है।
164. सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।
Good Thoughts of the Day in Hindi
165. अपने रास्ते खुद बनाओ, भीड़ के पीछे तो दुनिया चलती है।

166. जब लोग आपके तरीके को अपनाने लगें तो समझ जाओ कि आप सफलता की ओर बढ़ रहे हो।
167. जब तक हम अपनी खुशियों के लिए औरों पर निर्भर रहेंगे, तब तक हम खुश नहीं हो सकते।
168. कुछ उलझनों के हल वक्त पर छोड़ देने चाहिए, बेशक जवाब देर से मिलेंगे लेकिन बेहतरीन होंगे।
169. शब्द ही जीवन को अर्थ दे जाते हैं, और शब्द ही जीवन में अनर्थ कर जाते हैं।
170. जीत निश्चित हो तो कायर भी लड़ सकते हैं, बहादुर वे कहलाते हैं जो हार निश्चित हो फिर भी मैदान नहीं छोड़ते।
171. पहाड़ पर चढ़ने पर हमें यह सीखने को मिलता है कि जब ऊँचा उठना हो तो झुकना पड़ता है।

172. विकल्प बहुत हैं बिखरने के लिए, संकल्प एक ही काफी है संवरने के लिए।
173. ताकत अपने लफ्ज़ों में डालो आवाज़ में नहीं, क्योंकि फसल बारिश से होती है बाढ़ से नहीं।
174. कुछ चीज़ें कमजोरी की हिफाज़त में महफूज़ रहती हैं, जैसे मिट्टी की गुल्लक में लोहे के सिक्के, बस विश्वास होना चाहिए।
175. सही दिशा में उठाया गया एक छोटा कदम भी बहुत बड़ा साबित होता है।
176. आप उतना ही बोलो जितना सामने वालों को सुनने की ज़रूरत हो, क्योंकि ज़्यादा बोलने पर शब्दों का मूल्य घट जाता है।
177. ख़ुशी के लिए काम करोगे तो ख़ुशी नहीं मिलेगी, मगर खुश होकर काम करोगे तो ख़ुशी ज़रूर मिलेगी।
178. भाग्य के दरवाज़े पर सर पीटने से बेहतर है कर्मों का तूफ़ान पैदा करो, दरवाज़े अपने आप खुल जाएंगे।
179. हम अपने बीते हुए कल को नहीं बदल सकते, लेकिन आज की मेहनत से आने वाले कल को अवश्य बदल सकते हैं।
180. किसी भी कार्य की शुरुआत करने के लिए हर समय शुभ होता है। कार्य का फल हमें हमारी मेहनत से मिलेगा, समय देखकर नहीं।
181. किसी की कमी का एहसास उसके चले जाने के बाद ही होता है।
182. ज़िंदगी में कभी उम्मीद को नहीं खोना चाहिए, क्योंकि ज़िंदगी में चमत्कार होना कोई नई बात नहीं है।
183. ज़िंदगी में सबसे ज़्यादा दुःख देता है, बीता हुआ सुख।
184. मंज़िल मिल ही जाएगी एक दिन, चाहे देर से ही मिले, मगर नादान तो वो लोग हैं जो घर से निकलते ही नहीं।
185. हर सुबह हमें यह एहसास कराती है कि एक नया अवसर हमारी प्रतीक्षा कर रहा है।
186. समय का मूल्य दुनिया की सारी मूल्यवान चीज़ों से ज़्यादा कीमती है, एक बार सोच कर देख लो।
187. हार मान लेना हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है। सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक बार और प्रयास करना।
188. सपने वो नहीं हैं जो हम सोते समय देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।
189. रख हौसला, वो मंजर भी आएगा, प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा!
190. वहाँ तूफ़ान भी हार जाते हैं, जहाँ कश्तियाँ ज़िद पर होती हैं।
Thought of the Day in Hindi Motivational
191. संघर्ष ही इंसान को सशक्त और मजबूत बनाता है, फिर चाहे वह कितना भी कमजोर क्यों न हो।

192. मदद करने के लिए केवल धन की ज़रूरत नहीं होती, उसके लिए एक अच्छे मन की ज़रूरत होती है।
193. जो व्यक्ति समझदार होता है वह खुद गलतियाँ नहीं करता, बल्कि दूसरों की गलतियों से ही सब कुछ सीख लिया करता है।
194. जीवन में सफलता का महत्व उसी को पता होता है जिसने असफलता का स्वाद चखा हो।
195. अँधेरे से मत डरो, सितारे अँधेरे में ही चमकते हैं।
196. जब तक किसी काम को किया नहीं जाता, तब तक वह असंभव लगता है।
197. बोलने से पहले सोचना ज़रूरी है, क्योंकि बोले गए शब्द केवल माफ किए जा सकते हैं, भुलाए नहीं जा सकते।
198. सफलता मिलना तय है, अगर आपके पास उसे पाने का दृढ़ संकल्प है।
199. अगर समय पर बुरी आदत न बदली जाए, तो बुरी आदत आपका समय बदल देती है।
200. ज़िंदगी खुद को ढूँढने में नहीं, बल्कि खुद को बनाने में है।
201. जीतने वाले कुछ अलग चीज़ें नहीं करते, बस चीज़ों को अलग तरीके से करते हैं।

202. जीत कर दिखाओ उनको जो तुम्हारी हार का इंतज़ार कर रहे हैं।
203. सफलता का कोई मंत्र नहीं है, यह सिर्फ परिश्रम का फल है।
204. इंतज़ार करना बंद करो, सही समय कभी नहीं आता।
205. सफल होना कठिन है और उसे बनाए रखना और भी कठिन।
206. अपने हौसले बुलंद कर, मंज़िल बहुत क़रीब है, बस आगे बढ़ता जा, यही मंज़िल तेरा नसीब है।
207. संघर्ष से घबराना मत, ये तुम्हें मज़बूत बनाने आया है।
208. रास्ते के काँटे हमें चोट नहीं पहुँचाते, वो सिर्फ हमारी हिम्मत की परीक्षा लेते हैं।
209. कभी भी अपनी मेहनत पर शक मत करो।
210. बिना संघर्ष के जीवन अधूरा है।
211. गिरना हार नहीं है, हार तो तब है जब आप उठने से इनकार करते हैं।
212. संघर्ष ही वह आग है जिसमें सफलता सोना बनकर निखरती है।
213. जब थक जाओ तो याद करो कि क्यों शुरू किया था।
214. जब लोग तुम्हें गिराने की कोशिश करें, तब और मज़बूत बनो।
215. मेहनत का पसीना कभी बेकार नहीं जाता।
216. सफलता की खुशी मनाना अच्छी बात है, पर असफलता से सीखना ज़रूरी है।
217. जो रुक जाता है, वो पीछे रह जाता है।
218. आज का कठिन काम कल की सफलता है।
219. सोच बदलो, दुनिया बदल जाएगी।
220. अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो मेहनत पर विश्वास करो, किस्मत की आज़माइश तो जुए में होती है।
221. जिन लोगों को अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास होता है, वही लोग अपनी मंज़िल तक पहुँचते हैं।
222. किस्मत मौका देती है, लेकिन मेहनत सबको चौंका देती है।
223. तीर को भी आगे छोड़ने से पहले पीछे खींचना पड़ता है, उसी तरह अच्छे दिनों के लिए बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है।
224. जो मेहनत पर भरोसा करते हैं, वे किस्मत की बात कभी नहीं करते।
225. क्या फर्क पड़ता है लोग तुम्हारे बारे में क्या सोचते हैं, तुम्हें यह तय करना होगा कि अपना भाग्य तुम खुद लिखोगे या दूसरों की सोच लिखेगी।
226. उम्र थका नहीं सकती, ठोकरें गिरा नहीं सकतीं, अगर जीतने की ज़िद हो तो परिस्थितियाँ भी हरा नहीं सकतीं।
227. सफलता हमारा परिचय दुनिया से करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है।
निष्कर्ष
उम्मीद करता हूँ आपको इन सुविचारों (Thought of the Day in Hindi) को पढ़कर अच्छा लगा होगा। आगे भी मैं आपके लिए ऐसे ही अच्छे विचार लाता रहूँगा।
Also read: 101+ Rochak Tathya in Hindi
Also read: 151+ Best Lord Krishna Quotes in Hindi with Images
Also read: Krishna Love Quotes in Hindi
Also read: 151+ Gautam Buddha Quotes in Hindi
Also read: 101+ Chanakya Niti Quotes in Hindi
Also read: Best 150+ Swami Vivekananda Quotes in Hindi
Also read: 100+ Osho Quotes in Hindi
Also read: Best 125+ Atal Bihari Vajpayee Quotes in Hindi
Also read: 25 Famous Chandra Shekhar Azad Quotes in Hindi
Also read: Top 25+ Bhagat Singh Quotes in Hindi
Also read: 25 Periyar Quotes in English and Hindi
पिता एक नीम के पेड़ की तरह होता है जिसके पत्ते भले ही कड़वे हो पर उनकी छाव हमेशा ठंडी होती है|