Top 25+ Narendra Modi Quotes on Education in Hindi | नरेंद्र मोदी के अनमोल विचार

आज हम भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi Quotes on Education in Hindi) के अनमोल विचारो के बारे में पढ़ेंगे। उन्होंने भारत में कई नई योजनाएं बनाई और कई नए स्टार्टअप्स को सराहा है। उन्होंने देश के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया और पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। आए जानते है उनके विचारो के बारे में।

Narendra Modi Quotes on Education in Hindi | नरेंद्र मोदी के सुविचार

Quote 1. अनुभव से सीखना और शिक्षा से सीखना, दोनों ज़रूरी है। आपकी शिक्षा और मूल्य यह तय करते हैं कि आप अपने अनुभवों से कैसे सीखते हैं।

Quote 2. ‘बेटी बचाव, बेटी पढ़ाओ’ आन्दोलन तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज यह सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं रहा है। यह एक सामाजिक संवेदना का, लोक शिक्षा का अभियान बन गया है।

Narendra modi quotes on education

Quote 3. हम परीक्षा को जीवन-मरण का सवाल बना लेते हैं। जबकि परीक्षा केवल आपके साल भर की पढाई की है। ये आपके जीवन की कसौटी नहीं है।

Quote 4. परीक्षा को ख़ुशी का एक अवसर मानना चाहिए। जो हमें साल भर की मेहनत के बाद मिलता है। यह ऐसा उमंग-उत्साह का पर्व होना चाहिए। जिसमें Pressure का नहीं Pleasure का स्थान हो।

Quote 5. मैं सभी माता-पिता से अनुरोध करता हूँ कि वे अपने बच्चों की उपलब्धियों को सोशल स्टेटस न बनाएं। दूसरों बच्चों से अपने बच्चों की तुलना मत करें। आपके बच्चे के अन्दर जो सामर्थ्य है उसे पहचानिए। अंक और परीक्षा जीवन का आधार नहीं है।

Quote 6. लड़के और लड़कियां दोनों को शिक्षा के समान अवसर मिलने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Narendra modi quotes in hindi

Quote 7. पढाई और ज्ञान केवल नौकरी के उद्देश्य तक सीमित नहीं होनी चाहिए। बल्कि यह लोगों में सामजिक जिम्मेदारी, राष्ट्र और मानवता की सेवा की आदत विकसित करने वाली होनी चाहिए। यह समाज और राष्ट्र में बुराइयों को समाप्त करने वाली होनी चाहिए। यह शांति के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता के सन्देश के प्रसार का माध्यम होनी चाहिए।

Quote 8. गणित में भारतीयों की प्राचीन परंपरा रही है। भारत ने दो हजार से अधिक वर्ष पहले ‘शून्य’ और ‘दशमलव’ प्रणाली की खोज की। यह एक महज संयोग नहीं है कि अब भारतीय सुचना प्रौद्योगिकी और वित्त, ज्ञान के दोनों क्षेत्र जहाँ शून्य एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है में सबसे आगे चल रहे हैं।

Narendra Modi Quotes on Youth in Hindi

Quote 9. युवा आकांक्षाओं से परिपूर्ण भारत एक युवा राष्ट्र है। हमारे युवा, भारत और विश्व के लिए काफी कुछ कर सकते हैं।

Narendra modi quotes on youth

Quote 10. भारत में हम एक ऐसा इको-सिस्टम तैयार कर रहे हैं। जहाँ भारत के नौजवान ‘रोजगार’ तलाशने वाले (जॉब सीकर) नहीं बल्कि ‘रोजगार बनाने वाले’ (जॉब क्रियेटर) बनें।

Quote 11. आज हमारा उद्देश्य एक कुशल भारत बनाना है। भारत के युवा विश्वभर के युवाओं के साथ मुकाबला करने में सक्षम होने चाहिए।

Quote 12. खेल हमारे युवाओं के जीवन का एक अभिन्न अंग बनना चाहिए। खेल व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Quote 13. भारत के युवा देश की समस्या का समाधान निकालना चाहते हैं। वे जल्दी परिणाम चाहते हैं। वे ऊर्जा और उत्साह से लबरेज हैं और ये ऊर्जा देश के लिए बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा।

Narendra modi quotes on youth in hindi

Quote 14. युवाओं को अवसर मिले, युवाओं को रोज़गार मिले, ये हमारे लिए समय की मांग है, काम का दायरा जितना बढ़ेगा रोजगार की संभावना उतनी बढ़ेंगी। हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Quote 15. खेल से टीम वर्क बढ़ता है। यह हममें दूसरों के योगदान को स्वीकार करने की भावना विकसित करता है। यह जरूरी है कि हम खेल को अपने देश के युवाओं के जीवन का एक अंग मानें।

Quote 16. डॉ. कलाम ने भारत के युवाओं को प्रेरित किया। आज की युवा पीढ़ी प्रगति की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करना चाहती है और युवा जॉब क्रियेटर यानि रोजगार देने वाले बनना चाहते हैं।

Also read: 100+ Dr APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi

Narendra Modi Quotes on Skill Development

Quote 17. Marks और मार्कशीट का एक सीमित उपयोग है। जीवन में आपके Knowledge काम आने वाला है, Skill काम आने वाली है, आत्मविश्वास काम आने वाला है, संकल्पशक्ति काम आने वाली है।

Narendra modi quotes on skill developnment

Quote 18. इनोवेटिव बिजनेस मॉडल्स और ऐप आधारित स्टार्टअप्स ने भारतीयों में उद्यमता की भावना पैदा की है। कल की नौकरी मांगने वाले आज के नौकरी देने वाले बन गये हैं।

Narendra Modi Quotes on Digital India

Quote 19. डिजिटल इंडिया से पारदर्शिता आएगी, सेवाओं का आदान-प्रदान प्रभावी होगा और सुशासन की दिशा में कदम आगे बढ़ेंगे।

Narendra modi quotes on digital india

Quote 20. धीरे-धीरे लोग नकद से निकलकर डिजिटल करेंसी की तरफ बढ़ रहे हैं। भारत में भी डिजिटल ट्रांजेक्शंस बहुत तेजी से बढ़ रहा है। खासकर युवा पीढ़ी अपने मोबाइल से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दे रही है।

Narendra Modi Quotes on Clean India

Quote 21. सत्याग्रह का उद्देश्य था – स्वतंत्रता और स्वछाग्रह का उद्देश्य है – स्वच्छ भारत का निर्माण।

Quote 22. स्वच्छता के लिए समर्पित भाव से किया गया प्रयास, यह अगर हमारा स्थायी स्वभाव बन जाए तो हमारा देश कहाँ से कहाँ पहुँच सकता है।

Narendra Modi Quotes on Success in Hindi

Quote 23. कुछ बनने के लिए सपने मत देखो। बल्कि कुछ ऐसा करके दिखाना है, ऐसा सपना देखना चाहिए।

Narendra modi quotes on success

Quote 24. कठिन परिश्रम कभी असफल नहीं होता। वह आपको संतुष्ट ही करता है।

Quote 25. आत्मविश्वास खुद को चुनौती देने और कड़ी मेहनत करने से ही आता है। हमें हमेशा अपने आप को बेहतर बनाने के बारे में सोचना चाहिए।

Quote 26. जब आप खुद को पराजित करते हैं, तो और आगे बढ़ने का उत्साह अपने-आप पैदा होता है। नकल आपको बुरा बनाती है इसलिए नकल न करें।

Quote 27. जो निरंतर चलते रहते है, वही बदले में मीठा फल पाते है, सूरज की अटलता को देखो गतिशील, चमकदार और लगातार चलने वाला, जो कभी ठहरता नहीं, इसलिए आगे बढ़ते रहो।

Narendra modi quotes on success in hindi

Quote 28. अगर व्यक्ति कुछ करने की ठान ले तो नामुमकिन कुछ भी नहीं है। जन-आन्दोलन के माध्यम से बड़े से बड़े बदलाव लाये जा सकते हैं।

Quote 29. समय का सदुपयोग किन-किन चीजों में है। ये बात हमें पता होनी चाहिए। एक ही टाइम टेबल 365 दिन काम नहीं आता। हमें समय का पूर्ण सदुपयोग करना चाहिए।

Quote 30. जब कोई व्यक्ति यह तय कर ले कि उसे कुछ हासिल करना है, तो उसे कोई भी रोक नहीं सकता। यह लोगों की शक्ति का प्रमाण है। देश का निर्माण सरकार या प्रशासन या कोई नेता नहीं करता है, देश का निर्माण इसके नागरिकों की ताकत से होता है।

Leave a Comment