Koo App Kya hai और इसका कैसे उपयोग करें | How to Use Koo app ?

दोस्तों आज हम Koo App के बारे में जानेंगे। आजकल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इसकी बहुत चर्चा चल रही है। आखिर Koo app kya hai. कई लोग इसे Twitter का अल्टरनेटिव भी बोल रहे है। तो आए जानते है कू अप्प के बारे में कुछ बाते।

इस पोस्ट में हम आज जानेंगे की Koo App kya hai और Koo App को किसने बनाया। इस अप्प के फीचर्स क्या है। और इसे हम मोबाइल में इनस्टॉल कैसे करे।

Koo App क्या है?

Koo App एक Micro-blogging platform अप्प है। इस app को साल 2020 मार्च में लांच किया गया था। भारत देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी दवारा एक अप्प इनोवेशन चैलेंज रखा गया था। उसमे कई लोगो ने भाग लिया था और कई सारे अप्प्स को इसमें सेलेक्ट किया गया। उन्ही में से एक App है Koo App.

इस App में हम टेक्स्ट, इमेज या वीडियो के माध्यम से लोगो से इंटरैक्ट कर सकते है। इसमें हम ट्विटर की तरह ही न्यूज़ या फिर ट्रेंडिंग टॉपिक्स से रेलेटेड चीज़ो को देख या पढ़ सकते है। इस अप्प को हम twitter का alternative भी कह सकते है। इस अप्प को गूगल प्लेस्टोरे पर 4.6 की रेटिंग मिली है और अभी तक इसके एक मिलियन से भी ज्यादा डौन्लोडस हो चुके है।

Koo App ke Features in Hindi

Koo App में हमें कई सारे features देखने को मिलते है। आए जानते है उन्हें।

  1. इसमें हमें कई सारी भारत देश की रीजनल लैंग्वेजेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें हमें हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलगु, मराठी आदि। अभी इस अप्प के मेकर्स ने इसमें Switch To English का ऑप्शन भी दे दिया है। जिससे आप इसमें इंग्लिश भाषा में भी इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल कर पाएंगे।
  2. हमें इसमें लेटेस्ट News और Trending Topics के बारे में जानकारी पढ़ सकते है। 
  3. इसमें हम ट्विटर की तरह #Hashtag का प्रयोग कर सकते है। और ये अप्प ट्विटर का अल्टरनेटिव भी हो सकता है।
  4. हम इसमें अपने फोल्लोवेर्स और फोल्लोविंग के साथ पर्सनल चैटिंग या बातचीत कर सकते है।
  5. हम इसमें अपने विचारो को टेक्स्ट या इमेज या वीडियो के जरिए प्रकट कर सकते है।

Also read: Best Indian File Sharing Apps

Koo App ko Kaise Use Kare

जैसे हम twitter में tweet करते है। वैसे ही Koo अप्प में हम कू करते है। आपको कू करने के लिए अपने अप्प के होमपेज पर +कू का ऑप्शन दिखेगा। उसपे आपको क्लिक करना है।

फिर आपको जो विचार प्रकट करना है उसे आप टेक्स्ट या इमेज या वीडियो या ऑडियो के जरिए बता सकते है। और आप अपने फ्रेंड्स को मेंशन भी कर सकते है।

Koo App par Account Kaise Banaye

Koo App पर अकाउंट बनाने के लिए आपको पहले इसकी एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा। App को डाउनलोड करने के लिए आपको Google Playstore पर जाना होगा अगर आप एक एंड्राइड यूजर है तो। अगर आप IOS यूजर है तो आपको इसे Apple App Store से इनस्टॉल कर लेना है।

1. सबसे पहले Koo app को मोबाइल में इनस्टॉल कर लेना है। और उसे ओपन करना है।

2. App को Open करने के बाद आपको अपनी language सेलेक्ट करनी है। इसमें हमें सिर्फ इंडिया की रीजनल लैंग्वेजेज ही मिलेगी। जैसी की हिंदी, तमिल, तेलगु आदि। 

3. उसके बाद आपको अपने किसी भी मोबाइल नंबर से वेरीफाई करना है। उसपे एक OTP आएगा। वो डालने के बाद आपको वेरीफाई कर लेना है। 

4. अब आपको प्रोफाइल पिक्चर सेट करने का ऑप्शन मिलेगा। आप चाहे तो अपनी कोई भी एक फोटो को प्रोफाइल पिक्चर सेट कर सकते है। 

5. अब आपका अकाउंट Koo App पर बन चूका है। अब आपको अपनी प्रोफाइल को सेट करना है। उसके लिए Koo App के होमपेज पर ऊपर लेफ्ट कार्नर में क्लिक करके अपनी प्रोफाइल की सेटिंग में आप अपने नाम या प्रोफेशन या कुछ और इनफार्मेशन को अपडेट कर सकते है।

FAQs About Koo App

Q1. Koo App किस देश का App है?

Koo App एक भारतीय आप्लिकेशन है।

Q2. Koo App के Founder कौन है?

Koo App को अप्रमेया राधाकृष्णन और मयंक बिदवात्का ने बनाया है जो की Koo App के co-founder है।

आज आपने क्या सीखा?

आज हमने इस आर्टिकल में Koo App के बारे में जानकारी प्राप्त की है। हम कैसे इस एप्लीकेशन को इस्तेमाल कर सकते है। और Koo App एक बेहतरीन ऑप्शन भी हो सकता है जो ट्विटर को रेप्लस करदे। उम्मीद करता हूँ आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आगे भी मैं आपके लिए ऐसी ही जानकारी लाता रहूँगा। 

Also read: Best Hindi News Apps for Android and IOS

Leave a Comment