Instagram क्या है और Instagram kaise chalate hai

दोस्तों Instagram ये नाम आप लोगो ने बहुत सुना होगा। आजकल Instagram बहुत ज्यादा पॉपुलर भी हो गया है। आज मैं आपको Instagram के बारे में जानकारी देने वाला हूँ कि Instagram kya hai और Instagram kaise chalate hai और इस पर account कैसे बनाया जाता है।

आज मैं आपको इंस्टाग्राम पर फोटो कैसे अपलोड करते है और इंस्टाग्राम पर वीडियो कैसे बनाते है। इस पर स्टोरी कैसे डालते है। इन सबके बारे में आज हम जानेगे। तो आए जानते है Instagram के फीचर्स के बारे में।

Instagram क्या है? What is Instagram in Hindi

Instagram एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। जिस पर हम फोटोज और वीडियोस को शेयर कर सकते है। इसमें हम डेली लाइफ में क्या कर रहे है उसके बारे में स्टोरी डाल सकते है। हम इसके जरिए नए दोस्त बना सकते है। और हम खुदकी भी एक पहचान बना सकते है।

इस प्लेटफार्म को साल 2010 में केविन स्य्स्टॉर्म और माइक क्रीगर के दवारा लांच किया गया था। ये प्लेटफार्म बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा लोकप्रीय हो गया। साल 2012 में फेसबुक ने इंस्टाग्राम को एक अरब रूपए में खरीद लिया था।

आजकल Instagram मनोरंजन का साधन भी बन गया है। इस पर कई लोग अलग-अलग तरह के meme पेजेज, जोक्स, फनी वीडियोस के पेज या एकाउंट्स बनाते है। जिससे लोग उन पर जाकर उन्हें देखकर उनका मनोरंजन होता है। आए अब जानते है Instagram पर अकाउंट कैसे बनाते है और इसे कैसे चलाते है।

इंस्टाग्राम का मालिक कौन है?

इंस्टाग्राम का मालिक facebook है। फेसबुक ने इंस्टाग्राम को साल 2012 में एक अरब रूपए में खरीद लिया था। Facebook के मालिक Mark Zuckerberg है तो Instagram के मालिक भी मार्क ज़ुच्केर्बेर्ग हुए।

इंस्टाग्राम कैसे डाउनलोड करें?

Instagram के आज दुनिया भर में एक बिलियन से ज्यादा यूजर है। Google Playstore पर इसके एक बिलियन से  ज्यादा लोगो ने इसे इनस्टॉल किया हुआ है। आए जानते है इंस्टाग्राम कैसे डाउनलोड करें। इस पर अकाउंट कैसे बनाते है।

  1. सबसे पहले अपने एंड्राइड फ़ोन में गूगल प्लेस्टोरे को ओपन करे।
  2. फिर सर्च में Instagram को टाइप करके सर्च करे। पहले नंबर पर जो एप्लीकेशन आएगी उस पर आप क्लिक करे।
  3. उसके बाद आपको इनस्टॉल पर क्लिक कर देना है और वो इनस्टॉल/डाउनलोड हो जाएगा।

Instagram account kaise banaye

  1. इनस्टॉल करने के बाद Instagram को अपने फ़ोन में ओपन करना है। फिर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे। एक होगा क्रिएट नई अकाउंट और दूसरा होगा लॉगिन का। आपको क्रिएट नई अकाउंट पर क्लिक करना है।
  2. फिर आपको मोबाइल नंबर या ईमेल दो ऑप्शन मिलेंगे जिससे आप अकाउंट बना सकते है।
  3. अब आपको अपना कंट्री सेलेक्ट करना है और अपना मोबाइल नंबर डालना है और नेक्स्ट पर क्लिक करना है। 
  4. अब आपके मोबाइल पर एक कोड आएगा और उसे आपको डालना है और नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है। 
  5. उसके बाद आपको अपना पूरा नाम डालना है और एक पासवर्ड डालना है और नेक्स्ट करना है।
  6. अब आपको एक यूजरनाम डालना है। जो यूजरनाम आप यहाँ पर डालोगे वो आपका एक यूनिक नाम होगा। उसमे आप नाम के साथ नंबर का भी प्रयोग कर सकते है। और इसके नेक्स्ट पर क्लिक करना है।
  7. अब आपके सामने कनेक्ट विथ फेसबुक का एक ऑप्शन आएगा। अगर आप उस पर क्लिक करदेंगे तो आपके जो दोस्त फेसबुक पर है और वो इंस्टाग्राम को भी इस्तेमाल करते है। तो उनके नाम आपको शो होंगे। और आप चाहो तो इस स्टेप को स्किप भी कर सकते हो। 
  8. इसके बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन के कॉन्टेक्ट्स दिखेंगे जो Instagram को इस्तेमाल करते होंगे। अगर आप उन्हें फॉलो करना चाहो तो कर सकते हो अगर नहीं तो आप नेक्स्ट करदे। 
  9. अब आखरी स्टेप में आप अपनी प्रोफाइल फोटो को ऐड कर सकते हो। अगर आपको नहीं करनी तो आप स्किप करदो। 
  10. अब आपका Instagram Account बन गया है। 

इंस्टाग्राम कैसे चलाया जाता है?

Instagram को चलाने के लिए सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में इंस्टाग्राम एप्लीकेशन को ओपन करे। अब आपके सामने आपको होमपेज दिखेगा। होमपेज पर ऊपर और निचे कई options दिए हुए होते है। हर एक ऑप्शन का एक फंक्शन होता है। जिससे आप इंस्टाग्राम को चलाना सीखते है। आए जानते है उनके बारे में।

  1. होमपेज के ऊपर लेफ्ट साइड में हमें प्लस का ऑप्शन मिलता है। जिसपे क्लिक करने से हमें कई सारे फीचर्स मिलते है। इससे हम फोटो या वीडियो या स्टोरी या रील्स को बनाकर उन्हें एडिट करके डाल सकते है। 
  2. होमपेज के ऊपर राइट साइड में हमें शेयर का बटन मिलता है। जिससे हम अपने फोल्लोवेर या फोल्लोविंग को मैसेज या कोई पोस्ट को शेयर कर सकते है।
  3. इंस्टाग्राम के होमपेज बटन के साइड में सर्च का बटन होता है। उसकी मदद से आप किसी सेलिब्रिटी या किसी दूसरे पर्सन के अकाउंट को सर्च करके उन्हें फॉलो कर सकते है। 
  4. सर्च बटन के साइड में Reels का ऑप्शन होता है। जिससे की आप लोगो की Reels की वीडियोस को देख सकते है। जो उन्होंने डाली हुई है। अगर उन्होंने अपने अकाउंट को पब्लिक कर रखा है तो। 
  5. Instagram में हमें Reels बटन के साइड में एक हार्ट का बटन भी दिया होता है। यह एक तरह का नोटिफिकेशन भी है। इससे आपको ये पता चलता है कि आपने किन लोगो को फॉलो किया है और किन लोगो ने आपको फॉलो किया हुआ है।
  6. हार्ट ऑप्शन के साइड में हमको प्रोफाइल बटन भी दिया होता है जिससे अपनी प्रोफाइल को मेन्टेन करते है। हम ये देख सकते है कि हमारे फोल्लोवेर्स, फोल्लोविंग, पोस्ट्स कितनी है। और प्रोफाइल में जाकर हमें सेटिंग्स का ऑप्शन भी मिलता है। 

Instagram ki setting kaise kare

Instagram की setting करने के लिए सबसे पहले इंस्टाग्राम को अपने स्मार्टफोन में ओपन करे। उसके बाद निचे राइट साइड में प्रोफाइल बटन पर क्लिक करे।

फिर आपको ऊपर की राइट कार्नर में तीन लाइन्स पर क्लिक करना है। और आपको निचे की तरफ सेटिंग का एक ऑप्शन दिखेगा। उसपे क्लिक करे। 

अब आपको ऑप्शन मिलेंगे जैसे की नोटिफिकेशन, प्राइवेसी, सिक्योरिटी आदि। अगर आपको अपना अकाउंट प्राइवेट रखना है। तो आपको प्राइवेसी पर क्लिक करे और प्राइवेट अकाउंट के ऑप्शन को इनेबल करे। आप अपनी मर्ज़ी से सेटिंग को चेंज कर सकते है। 

Instagram par bio me kya likhe

Instagram में हमें अपनी प्रोफाइल के निचे एक छोटा सा bio भी लिख सकते है। जिसमे हम अपने बारे में लिखेंगे जैसे की हमें क्या पसंद है हमारी हॉबी क्या है। और भी थोड़ा बहुत लिख सकते है।

Bio लिखने के लिए होमपेज पर प्रोफाइल पर क्लिक करे। फिर आपको अपने प्रोफाइल में Edit Profile ऑप्शन पर क्लिक करना है। और अब आपके सामने Bio का कॉलम दिखेगा। उसमे आप अपनी Bio लिख सकते है और कुछ समय बाद अपडेट भी कर सकते है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो कैसे बनाए जाते हैं?

  • Instagram Video बनाने के लिए होमपेज के ऊपर लेफ्ट कार्नर में क्लिक करे और निचे से रील के ऑप्शन को सेलेक्ट करे। अब आपके सामने लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन होंगे जैसे की म्यूजिक, लेंथ, इमोजी, इफ़ेक्ट आदि।
  • आपको म्यूजिक पर क्लिक करके कोई भी एक म्यूजिक सेलेक्ट कर लेना है। और उसके बाद निचे वीडियो के ऑप्शन पर क्लिक करना है और वीडियो रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएगी।
  • वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद अगर आप चाहे तो उसमे फिल्टर्स ऐड कर सकते है या फिर इमोजी या टेक्स्ट भी ऐड कर सकते है। उसके बाद नेक्स्ट करे। फिर आप चाहो तो और भी मॉडिफिकेशन कर सकते है वीडियो इ और आप फिरसे नेक्स्ट करदे। 
  • अब आपको दो ऑप्शन दिखेंगे रील्स या स्टोरीज का। आप जो चाहे उसपे क्लिक कर सकते है। उसके बाद आप चाहे तो एक छोटा सा कैप्शन भी ऐड कर सकते है। 
  • उसके बाद निचे शेयर के बटन पर क्लिक करना है। फिर आपका वीडियो अपलोड हो जाएगा कुछ समय में।
  • आप चाहे तो अपने वीडियोस को प्रोफाइल सेक्शन में जाकर वीडियो सेक्शन पर क्लिक करके उनको मैनेज कर सकते है।

इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाए?

आप Instagram से पैसे भी कमा सकते है उसके बारे में जानने के लिए यह पोस्ट पढ़े- Instagram se Paise kaise kamaye

आज आपने क्या सीखा?

आज हमने इस पोस्ट में Instagram क्या है और  Instagram kaise chalate hai और उसके फीचर्स के बारे में जानकारी पढ़ी है। उम्मीद करता हूँ आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आगे भी मैं आपके लिए ऐसी ही टेक्नोलॉजी से सम्बंधित इनफार्मेशन लाता रहूँगा।

Leave a Comment