What is Hybrid Sim Slot । Hybrid Sim Slot Kya Hota Hai

क्या आप भी जानना चाहते है कि Hybrid Sim Slot क्या होता है? और इसके फायदे और नुक्सान क्या है? Hybrid Sim Slot और Dedicated Sim Slot में क्या फरक होता है? Hybrid Sim Slot Extender क्या होता है? तो इन सभी सवालो के जवाब आपको यही मिलेंगे। तो आए जानते है इन के बारे में। 

दोस्तों हमे पता ही है कि Mobile Phone की Technology ने बहुत तरक्की कर ली है। और अभी और भी कर रही है। हम देखते है कि हर रोज़ कोई ना कोई नया Smartphone लांच होता ही रहता है। और उनमे हमें तरह-तरह के नए features भी मिलते है। 

जब भी हम कोई नया Smartphone खरीदने जाते है। तो अक्सर हम उसके features, camera और look की तरफ आकर्षित हो जाते है। लेकिन हम में से बहुत से लोग Sim Slots की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देते है। और ऐसा होने से वो बाद में पचताते है। तो आए जानते है कि आखिर ये Hybrid Sim Slot का चककर क्या है।

Hybrid Sim Slot क्या होता है?

Hybrid Sim Slot का मतलब हम एक-एक करके समझते है। Hybrid का हिंदी में मतलब होता है संकर(mixture) जो की दो चीज़ो को मिला के तीसरी चीज़ बनती है। Sim का मतलब हमारी मोबाइल सिम से हो गया। और Slot का मतलब होता है खाँचा (खाली जगह)।

Hybrid Sim Slot में हमें दो Slots मिलते है। जिसमे हम या तो दो Sim card लगा सकते है। या फिर एक Sim card और एक मेमोरी कार्ड लगा सकते है।

Hybrid Sim Slot के फायदे:-

इसका फ़ायदा तो है। लेकिन कुछ खास नहीं है। जैसे की ये साइज में छोटा होने की वजह से हमारे Phone के Processor पर कम दबाव पड़ता है। हमारी बैटरी ज्यादा चलती है। और RAM कम खर्च होती है। फ़ोन का तापमान बढ़ता नहीं है। 

Hybrid Sim Slot के नुक्सान:-

इससे आपको नुक्सान तब है जब आपके फ़ोन की Storage 16GB या 32GB है। क्योकि आजकल बहुत से लोग अपने Phone में दो Sim का इस्तेमाल करते है। ज्यादातर लोग आज के समय में एक अपना Personal नंबर रखते है। और दूसरा नंबर को वो एक्स्ट्रा या फिर इंटरनेट और कालिंग के तोर पर रखते है। अगर आपके फ़ोन में Storage 16GB या 32GB है तो यह बहुत कम है। 

एक समय के बाद ये Storage Full हो जाएगी। और फिर आप सोचेंगे की एक External Memory Card लगा लेते है। लेकिन उसके लिए आपको अपना एक Sim निकालना पड़ेगा। और उसकी जगह मेमोरी कार्ड लगाना पड़ेगा। यहाँ पर आपको बहुत परेशानी होगी। 

अगर आपके फ़ोन में स्टोरेज कम होगी। तो आपका फ़ोन हैंग होगा। और बहुत धीरे भी चलेगा। और कभी-कभी फ़ोन का तापमान भी बढ़ जाएगा। जब भी हम कोई फ़ोन लेते है। तो उसमे 4GB से 6GB स्टोरेज पहले से मोबाइल के सिस्टम ने ले रखी होती है। और उसके बाद हम उसमे कई तरह के Apps को इनस्टॉल करते है। जैसे की Whatsapp, Facebook, Instagram, Telegram, Truecaller आदि।

अगर आपके फ़ोन की Storage 64GB या 128GB है। तो आपको Hybrid Sim Slot से कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योकि फिर आपके पास एक अच्छा खासा स्टोरेज होगा। और आप दो Sims को अच्छे से इस्तेमाल कर पाएंगे। इसलिए आप ध्यान रखे की अगर आप Hybrid Sim Slot वाला फ़ोन ले रहे है। तो उसमे आप ज्यादा स्टोरेज वाला फ़ोन को ही ख़रीदे।

Hybrid Sim Slot और Dedicated Sim Slot में क्या फरक होता है?

What is Hybrid Sim Slot

Dedicated Sim Slot में हमें 3 slots मिलते है। जिसमे हम 2 Sim card और 1 Memory card लगा सकते है। इससे हमें ज्यादा फ़ायदा होता है। क्योकि अगर हम 16GB या 32GB Storage वाला फ़ोन लेंगे। तब हम बाद में स्टोरेज को बढ़ा पाएंगे।

लेकिन Hybrid Sim Slot में हम या तो दो Sim card लगा सकते है। या फिर एक Sim card और एक मेमोरी कार्ड लगा सकते है।

Hybrid Sim Slot Extender क्या होता है?

अगर आपका मोबाइल फ़ोन Hybrid Sim Slot वाला है। और आप दो Sim के साथ एक External Memory Card भी लगाना चाहते है। तो आपको ऐसा कर सकते है। इसके लिए आपको एक छोटा सा डिवाइस खरीदना होगा। जिसका नाम है Hybrid Sim Slot Extender या मात्र 150 से 250 रूपए का आता है। 

इसको इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। सबसे पहले हमें फ़ोन के Sim Slot में एक Sim card और दूसरे Slot में पहले Hybrid Sim Slot Extender और फिर Memory card लगाकर Extender के दूसरे स्लॉट में अपना दूसरा Sim card लगाए। और अब आपके फ़ोन में दो Sim card और एक Memory card चल जायेंगे। 

Hybrid Sim Slot Extender को इस्तेमाल करने के कुछ नुक्सान भी है। क्योकि जो फ़ोन 2 स्लॉट्स के लिए बना है। उसमे अगर आप 3 स्लॉट्स का काम लोगे तो आपके फ़ोन की कुछ चीज़ो पर असर पड़ेगा। जैसे की बैटरी जल्दी ख़त्म होगी। फ़ोन के प्रोसेसर को ज्यादा पावर लगानी पड़ेगी। जिससे की फ़ोन गरम होगा। 

Conclusion: 

अगर आप कभी भी फ़ोन खरीद रहे है। तो हमेशा ये जरूर देखे की उसमे Hybrid Sim Slot है या Dedicated Sim Slot है। अगर उसमे Hybrid Slot तो आप हमेशा ज्यादा storage वाला फ़ोन ले। कम से कम 64GB वाला तो ले। और अगर आप Dedicated Slot वाला ले रहे है। तो आप अगर 16GB भी लेंगे। तो दिक्कत नहीं होगी। 

ये बाते आपको Seller कभी नहीं बताता है। क्योकि आजकल कई कंपनियों ने Dedicated वाले फ़ोन ज्यादा लांच कर रही है। इसकी डिमांड को देखकर। और जो seller होता है उसके पास पुराने मोबाइल pieces Hybrid के पड़े होते है। तो वो आपको वही फ़ोन बेचने की कोशिश करता है। तो आपको मोबाइल फ़ोन को सोच समझ के लेना चाहिए।   

Leave a Comment