Aam Ka Achar Kaise Banaye | आम का अचार बनाने की विधि

आज हम आम का अचार कैसे बनाते है (Aam Ka Achar Kaise Banaye) उसके बारे में जानेंगे। गर्मियों का मौसम आते ही कच्चे आम आने शुरू हो जाते है। और बहुत सारे लोगों को घर के आम का अचार खाना बहुत पसंद होता है। आम के अचार को लोग पराठों के साथ खाना बहुत पसंद करते है और खाने में बहुत स्वादिष्ट भी लगता है। तो आए जानते है आम का अचार कैसे बनता है।

Aam Ka Achar Kaise Banaye | Aam Ka Achar Recipe in Hindi

आम के अचार को बनाने की सामग्री और विधि :- 

  • कच्चा आम – 2 किलो
  • हल्दी पाउडर – 2 चमच
  • नमक – 4 से 5 चमच
  • सरसों के बीज – 100 ग्राम 
  • राइ – 25 ग्राम
  • सौंफ के बीज – 30 ग्राम 
  • जीरा – 100 ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर – 3 चमच
  • अजवाइन – 2 चमच
  • कलोंजी – 1 चमच
  • सरसों का तेल – 3 कप
  • हींग – 1 चमच 
  • मेथी के बीज – 2 चमच
  • सूखी लाल मिर्च – 10 से 15

आम का अचार बनाने की विधि | Aam ke Achar Ki Vidhi

1. सबसे पहले कच्चे आम को आप धो ले और फिर उनके छोटे-छोटे टुकड़े काट ले। 

2. अब आम के छोटे टुकड़ो को धुप में 5 से 6 घंटे सुखा ले। ताकि उनमें नमी ना रहे। 

3. अब आम के टुकड़ो को एक बड़े बर्तन में डाले और उसमें 2 चमच हल्दी और 1.5 से 2 चमच नमक डाल दे। और इसे अच्छे से मिक्स करले। और इसे ढककर रात भर के लिए छोड़ दीजिये। 

4. अब हम अचार का मसाला बनाएंगे। अचार का मसाला बनाने के लिए गैस पर पैन रखेंगे और उसमें 100 ग्राम सरसों, 25 ग्राम राइ, 50 ग्राम जीरा, 30 ग्राम सौंप, 2 चमच मेथी के दाने और 10 से 15 सुखी लाल मिर्च डालेंगे। और इसे मिक्स करके हल्का सा गर्म करेंगे। 

5. अब मसाले के थोड़ा सा ठंडा होने के बाद उसे मिक्सी में पीस लेंगे। 

6. अब एक कप सरसों के तेल को गर्म कर लीजिये। इस गर्म तेल के ठंडा होने के बाद इसे मसाले में मिलाएंगे।  

7. अब एक बर्तन में 1 चमच हिंग, 2 चमच अजवाइन, 1 चमच कलोंजी, 3 चमच लाल मिर्च पाउडर और जो मसाला मिक्सी में पिसा था वो डालेंगे और इसे अच्छे से मिला लेंगे और उसके बाद 2 चमच नमक डालेंगे। और अच्छे से मिला लेंगे। इसके बाद हम इसमें गर्म किया हुआ तेल और 1 कप सिरका डालेंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे। 

8. अब इस अचार के मसाले में आम को डालेंगे और इसे अच्छे से मिक्स करेंगे। अब इसे एक कपड़े से ढककर धुप में 3 से 4 घंटे के लिए रखेंगे। 

9. अब अचार को कांच के जार में डालेंगे। आप चाहे तो अचार को 5 से 7 दिन तक धुप में रख सकते है। इससे आम थोड़े सॉफ्ट हो जाते है और खाने में स्वादिष्ट लगते है। 

10. अब हमारा आम का अचार तैयार हो गया है।

Also read: 10 Lines on Mango Tree in Hindi

FAQs About Aam Ka Achar Kaise Banaen

Q1. आम के अचार के लिए कौन सा आम खरीदना चाहिए?

कच्चा आम

Q2. आम को काटने के बाद अचार डालने से पहले धो सकते है क्या?

नहीं, आम को काटने के बाद नहीं धोना है। आम को काटने से पहले धो सकते है।

Q3. आम के अचार में सिरका कितना डालना चाहिए?

अगर आप 2 किलो आम का अचार बना रहे है तो उसमें 1 कप सिरका डाले।

Q4. आम के अचार को सोफ्ट कैसे करे?

आम का अचार बनाने के बाद उसे 5 से 7 दिन धुप में रखे। इससे वह सोफ्ट हो जायेगा।

Q5. आम का अचार किस प्रकार के बर्तनों में डाला जाना चाहिए?

आम के अचार को कांच के जार में डालना चाहिए। 

Leave a Comment