आज हम दुनिया के सात अजूबों के बारे में जानेंगे (7 Wonders of the World Names in Hindi). जो की पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और लोग उन जगहों पर जाकर उन्हें देखना पसंद करते है। उनके सामने खड़े होकर तस्वीरें खिचवाते है। आए जानते है उनके नाम और फोटो के बारे में।
Original 7 Wonders of the World Name List in Hindi
- चीन की दीवार (The Great Wall Of China)
- क्राइस्ट रिडीमर (Christ the Redeemer Statue)
- पेट्रा (Petra)
- ताजमहल (Taj Mahal)
- चीचेन इट्ज़ा (Chichen Itza)
- माचू पिच्चु (Machu Picchu)
- कोलोज़ीयम (The Roman Colosseum)
1. चीन की दीवार (The Great Wall Of China)

चीन की दिवार दुनिया की सबसे बड़ी दीवार है। इस दीवार की लम्बाई लगभग 6400 किलोमीटर है और 35 फिट इसकी ऊंचाई है। यह दुनिया के सात अजूबो में से एक है। यह दीवार मिट्टी, ईंटो और पत्थरों से बनी है।
इस दीवार को बनाने 5 वीं शताब्दी से लेकर 16 शताब्दी तक बनवाया गया। इसे चीन के कई शासकों और राजाओं द्वारा उत्तरी हमलावरों से बचने के लिए बनाया गया था। यह दीवार इतनी बढ़ी है कि अंतरिक्ष से दिखाई देती है।
2. क्राइस्ट रिडीमर (Christ the Redeemer Statue)

क्राइस्ट रिडीमर ब्राजील के रियो डी जेनेरो शहर में स्तिथ एक बहुत ही शानदार स्टेचू है। इस स्टेचू की ऊंचाई लगभग 130 फिट, चौड़ाई 30 मीटर है और इस मूर्ति में कुल 635 टन वजन है। इस मूर्ति को कांक्रीट और सोपस्टोन से बनाया गया है।
क्राइस्ट द रिडीमर का निर्माण साल 1922 से 1931 चला। इस मूर्ति को बनाने वाला एक फ्रैंच का महान मूर्तिकार लेनदोव्सकी था। क्राइस्ट द रिडीमर पूरी दुनिया में ईसाई धर्म का एक बड़ा प्रतिक मानी जाती है।
3. पेट्रा (Petra)

पेट्रा एक ऐतिहासिक नगरी है। यह अपनी पत्थर से तराशी गयी इमारतों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसके चारो ओर ऊँचे-ऊँचे पहाड़ है। लोग इस नगरी को दूर-दूर से देखने के लिए आते है और यहाँ की इमारतों को देखकर आनंद लेते है। पूरी दुनिया में पेट्रा बहुत ही प्रसिद्ध है। यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।
4. ताजमहल (Taj Mahal)

ताजमहल पूरी दुनिया में अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्तिथ है। ताजमहल को बनाने में लगभग 15 साल लगे थे। इसकी कुल ऊंचाई 73 मीटर है। ताजमहल को मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में एक प्यार की निशानी के लिए बनाया था।
ताजमहल को बनाने के लिए उस समय दुनिया के कई हिस्सों से सफ़ेद संगमरमर पत्थर को मंगवाया गया था। इसकी सुंदरता लोगो को बहुत पसंद है। दुनिया भर से लोग ताजमहल को देखने के लिए आते है।
5. चीचेन इट्ज़ा (Chichen Itza)

चीचेन इट्ज़ा युकाटन मैक्सिको में स्थित है। इसका निर्माण 600 ईसा पूर्व में किया गया था। यह मंदिर लगभग 5 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह एक प्रसिद्ध मायन मंदिर है। इसकी ऊंचाई 79 फिट है और इसमें कुल 365 सीढ़िया है। इसका आकर पिरामिड की तरह है। इसका निर्माण 800 से 1200 एडी में हुआ था। यह एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थान है। जिसे लोग दुनियाभर से देखने के लिए आते है।
6. माचू पिच्चु (Machu Picchu)

माचू पिच्चु दक्षिण अमेरिका के पेरू में स्थित है। इसकी ऊंचाई समुन्द्र तल से 2430 मीटर है। इसका निर्माण 1400 के आसपास राजा पचाकुती ने करवाया था। हालाकि बाद में इस स्थान पर स्पेन ने विजय प्राप्त की थी और इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया था। माचू पिच्चु को साल 2007 में इसे दुनिया के सात अजूबे (7 Wonders of the World in Hindi) में शामिल किया गया।
7. कोलोज़ीयम (The Roman Colosseum)

कोलोज़ीयम The Roman Colosseum इटली के रोम नगर शहर में स्थित है। इस स्टेडियम को कंक्रीट और रेत से बनाया गया था। इसमें लगभग 50000 से 80000 लोग एक साथ बैठ सकते है।कहा जाता है कि यहाँ केवल मनोरंजन के लिए योद्धाओं द्वारा पशुओं के साथ लड़ाइयाँ लड़ी जाती थी। इसका निर्माण 70-72वीं ईस्वी के मध्य प्रारंभ किया और 80वीं ईस्वी पूर्व तक सम्राट टाइटस ने इसे पूरी तरह से बनबाकर तैयार कर दिया था।
Also read: 101+ Rochak Tathya in Hindi | Amazing Facts in Hindi
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. दुनिया का नंबर 1 अजूबा कौन सा है?
चीन की दीवार (The Great Wall Of China)
Q2. दुनिया का सातवां अजूबा कौन सा है?
कोलोज़ीयम (The Roman Colosseum)
Q3. 7 अजूबे कौन से हैं Name List?
1. चीन की दीवार (The Great Wall Of China)
2. क्राइस्ट रिडीमर (Christ the Redeemer Statue)
3. पेट्रा (Petra)
4. ताजमहल (Taj Mahal)
5. चीचेन इट्ज़ा (Chichen Itza)
6. माचू पिच्चु (Machu Picchu)
7. कोलोज़ीयम (The Roman Colosseum)
Q4. दुनिया का सबसे खूबसूरत देश कौन सा है?
ग्रीस (Greece)