15 Lines on Dussehra in Hindi | दहशरा पर 15 लाइन निबंध

15 Lines on Dussehra in Hindi: आज हम भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक दशहरा त्यौहार के बारे में जानेंगे। इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। आए जानते है इसके बारे में। 

15 Lines on Dussehra in Hindi | दशहरा पर 15 लाइन

1. दशहरा भारत का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। 

2. इस त्यौहार को विजयदशमी भी कहा जाता है। 

3. दशहरा हर साल सितंबर और अक्टूबर के महीने में दिवाली के 20 दिन पहले पड़ता है। 

4. दशहरा अश्विन मास के शुक्ल पक्ष के दसवे दिन मनाया जाता है। 

5. दशहरा त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। 

6. दशहरे को पूरे देश में उत्साह, प्यार, विश्वास और सम्मान के साथ हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाता है। 

7. दशहरा के उत्सव पर स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी रहती है। 

8. दशहरे से 9 दिन पहले माँ दुर्गा की पूजा होती है और दसवे दिन दहशरा मनाया जाता है। 

9. दशहरा का वास्तविक अर्थ दस सर वाले असुर का इस पर्व के दसवें दिन पर अंत है। 

10. इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। 

11. दशहरे वाले दिन रावण, मेघनाथ और खुम्भकर्ण का पुतला रामलीला मैदान में जलाया जाता है। 

12. हर जगह के रामलीला मैदान में एक बहुत बड़ा मेला आयोजित किया जाता है। 

13. दशहरे वाले दिन बाजारों में बहुत रोनक होती है।

14. यह त्यौहार सभी लोगों द्वारा मनाया जाता है। 

15. दशहरे का त्यौहार भारत के अलावा नेपाल और बांगलादेश में भी मनाया जाता है। 

मैं उम्मीद करता हूँ आपको दशहरा पर 15 लाइन 15 Lines on Dussehra in Hindi, 10 Lines on Dussehra in Hindi पसंद आयी होगी। आगे भी मैं आपके लिए ऐसे ही लेख लाता रहूँगा।

Also read: 10 Lines on Diwali Festival in Hindi

Also read: 10 Lines on Holi Festival in Hindi

Also read: 10 Lines on Christmas in Hindi

Leave a Comment