10 Lines about Mahatma Gandhi in Hindi | महात्मा गांधी पर 10 पंक्तियां

10 Lines about Mahatma Gandhi in Hindi: नमस्कार दोस्तों आज हम भारत देश के एक महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी जी के बारे में 10 पंक्तियां जानेंगे। आए जानते है 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi.

10 Lines about Mahatma Gandhi in Hindi | महात्मा गांधी पर 10 लाइन का निबंध

1. महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।

2. महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था।

3. महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी था और उनकी माता का नाम पुतलीबाई था। जो करमचंद गांधी जी की चौथी पत्नी थी। मोहनदास अपने पिता की चौथी पत्नी की अंतिम संतान थे।

4. गांधी जी का विवाह तेरह वर्ष की आयु में हो गया था। और उनकी पत्नी का नाम कस्तूरबा था। 

5. गाँधी जी को बापू के नाम से भी जाना जाता था। 

6. महात्मा गांधी को ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का नेता और ‘राष्ट्रपिता’ माना जाता है।

7. गांधी जी ने 1930 दांडी यात्रा करके नमक सत्याग्रह किया था।

8. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती को ‘विश्व अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 

9. महात्‍मा गांधी ने भारतीय स्‍वतंत्रता के लिए किए जाने वाले कई अभियानों में सत्‍याग्रह और अहिंसा के विरोध जारी रखे। जैसे कि ‘असहयोग आंदोलन’, ‘नागरिक अवज्ञा आंदोलन’, ‘दांडी यात्रा’ तथा ‘भारत छोड़ो आंदोलन’। गांधी जी के इन सारे प्रयासों से भारत को 15 अगस्‍त 1947 को स्‍वतंत्रता मिल गई।

10. 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गाँधी को गोली मार कर हत्या कर दी थी।

FAQs About Mahatma Gandhi

Q1. महात्मा गांधी के बच्चे थे?

4

Q2. महात्मा गांधी के बेटे का नाम क्या था?

महात्मा गांधी के 4 पुत्र थे – हरिलाल, मणिलाल, रामदास और देवदास।

Q3. महात्मा गांधी की पुस्तकों के नाम क्या-क्या है?

महात्मा गांधी की पुस्तकों के नाम – सत्य के प्रयोग अथवा आत्म कथा, मेरी जीवन कथा, रामनाम, मेरे सपनों का भारत, संक्षिप्त आत्मकथा, दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह का इतिहास, गीता बोध, बापू की सीख और हिंद स्वराज है।

मैं आशा करता हूँ आपको महात्मा गांधी पर 10 लाइन (10 Lines about Mahatma Gandhi in Hindi) जानकर अच्छा लगा होगा। आगे भी मैं आपके लिए ऐसे ही जानकारी लाता रहूँगा।

Also read: 10 Lines on Holi Festival in Hindi

Leave a Comment